Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label Birthday. Show all posts
Showing posts with label Birthday. Show all posts

8 Oct 2026

नाना पाटेकर: संघर्ष से शिखर तक का सफर | एक अभिनेता नहीं, एक संवेदनशील इंसान की कहानी

 



एक ऐसा कलाकार जिसने अभिनय को केवल प्रसिद्धि का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि अपने अनुभवों, संघर्षों और संवेदनशीलता को अपने किरदारों में उतार दिया।

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं होती। वे जब पर्दे पर आते हैं तो लगता है कि कोई अभिनेता अभिनय नहीं कर रहा, बल्कि कोई वास्तविक व्यक्ति हमारे सामने अपनी कहानी कह रहा है।

नाना पाटेकर ऐसे ही कलाकार थे।

उनकी आवाज में एक अलग तरह की दृढ़ता थी, चेहरे पर बनावटीपन कम और जीवन के अनुभवों की छाप अधिक दिखाई देती थी। वे कभी पुलिस अधिकारी बने, कभी सैनिक, कभी अपराधी, कभी आम आदमी, कभी नेता और कभी ऐसा व्यक्ति जिसके भीतर वर्षों का दर्द दबा हुआ था। लेकिन हर भूमिका में उनका अपना एक मानवीय स्पर्श दिखाई देता था।

12 Aug 2020

पॉलिटिकल साइंस की स्टूडेंट सारा कैसे 3 फिल्म रिलीज होते ही बनीं टॉप एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बुधवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का वजन टीनेजर के तौर पर काफी ज्यादा था. हालांकि बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की और खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया. सारा ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है.

27 Jul 2020

क्या आपको पता है कि कृति सनोन के पास बी. टेक की डिग्री? जानें- कैसे बनी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की राइजिंग स्टार कृति सनोन आज यानी 27 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जुलाई को 1990 को दिल्ली में जन्मी कृति पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक बड़ी फ़िल्मों को हिस्सा बन रही हैं। लुका-छिपी, हाउसफुल 4 और पानीपत जैसे फ़िल्म में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कृति ने फ़िल्मों में आने से पहले इंजनीयरिंग की है। आइए जानते हैं...

दरअसल, कृति के पिता राहुल सेनन सी.ए हैं और उनकी मां गीत सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। दिल्ली में रहने वाली कृति ने नोएडा के एक कॉलेजी से बी.टेक किया हुआ है। कृति ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू के साथ की। उनकी पहली फ़िल्म तेलुगु की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'नेनोक्काडाइन' बनीं। इस फ़िल्म के लिए कृति को क्रिटिक्स काफी तारीफ़ भी मिली। 

18 Jul 2020

प्रियंका चोपड़ा को पहली बार देखते ही अपना दिल दे बैठे थे निक जोनस, दिलचस्प है लव स्टोरी



बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज का दिन प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास होता है क्योंकि 18 जुलाई को उनका जन्म हुआ था। आज वह फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इस खास मौके पर प्रियंका और निक की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। 

'दम लगाके हईशा' से लेकर 'बाला' तक Bhumi Pednekar का ऐसे बदला रूप



बॉलीवुड में एक्ट्रेस के लुक्स उनका फिगर ही उनकी करियर की पहली सीड़ी माना जाता है. इसलिए अक्सर एक्ट्रेस अपने लुक्स के साथ प्रयोग करने वाले रोल लेने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं, लेकिन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इस टैबू को तोड़ते हुए हमेशा वह रोल चुने जो उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित करने वाले रहे. एक मोटी लड़की बनकर बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली भूमि को एक सिर्फ एक एक्ट्रेस कहना गलत होगा क्योंकि उन्होंने इससे एक कदम आगे आकर एक दमदार और साहसी एक्ट्रेस होना चुना है. बीते साल भूमि ने तीन सुपरहिट फिल्में दीं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार भूमि पेडनेकर फिल्मों में आने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं. उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. भूमि छह साल तक यश राज फिल्म्स के शानू शर्मा की असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं. इसके बाद उन्होंने बतौर हीरोइन इंडस्ट्री में कदम रखा. आज भूमि अपना जन्मदिन मना रही हैं तो जानते हैं उनके ऐसे ही कुछ खास किरदारों के बारे में...

9 Mar 2020

13 साल में इतना बदल गया तारे जमीन पर फेम एक्टर, जानें कहां है अब?


साल 2007 में आई थी फिल्म तारे जमीन पर. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कमाई की थी लेकिन बॉलीवुड को दर्शील सफारी जैसा बेहतरीन अदाकार भी दिया था. दर्शील ने खूबसूरत फिल्म में इशान का किरदार निभाकर सभी का दिल जीता था. आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी ने स्क्रीन पर खूब रंग जमाया था. आज दर्शील सफारी का जन्मदिन है. वो अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

6 Mar 2020

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही लव-लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं जाह्नवी



श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में शानदार डेब्यू कर चुकी हैं. बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही जाह्नवी की लव लाइफ भी सुर्खियां बटोरती रही हैं.

5 Mar 2020

पिता सुपरस्टार, बहन नेशनल अवॉर्ड विनर, फिर भी एक्टिंग से क्यों दूर रहीं रिया कपूर



बॉलीवुड में कपूर परिवार के लोगों को आखिर कौन नहीं जानता. जी नहीं, हम करीना कपूर नहीं बल्कि सोनम कपूर के परिवार की बात कर रहे हैं. बॉलीवुड में झक्कास काम कर पहचान बनाने वाले अनिल कपूर के परिवार के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उनके बड़े भाई बोनी कपूर फेमस फिल्म प्रोड्यूसर हैं तो उनके छोटे भाई संजय कपूर भी 90s के फेमस एक्टर रह चुके हैं.

इसके अलावा अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर संग उनके खुद के बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल उठता है कि आखिर अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर फिल्मों में अभी तक क्यों नजर नहीं आई हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि रिया कपूर के बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम ना करने का कारण भी उनके पिता अनिल कपूर ही हैं. रिया के जन्मदिन पर बता रहे हैं इसकी वजह.

25 Feb 2020

बचपन में शाहिद कपूर की इस आदत से शर्मिंदा थीं उनकी मां, एक्टर ने किया खुलासा


बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी की शाहिद कपूर कल अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. 16 साल से दर्शकों को अपनी फिल्मों के जरिए एंटरटेन करने वाले शाहिद कपूर बचपन में काफी शैतान हुआ करते थे. जो शाहिद कपूर आज अपने जन्मदिन के दिन भी बिजी रहते हैं, एक वक्त ऐसा भी था जब वो गिफ्ट के दीवाने थे.

20 Feb 2020

19 साल की उम्र में अमिताभ संग डेब्यू, 25 में मौत, यूं खत्म हुई जिया की जिंदगी



बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं. राजेश खन्ना का ये डायलॉग तो सभी के जेहन में ताजा है लेकिन इसकी सबसे बड़ी उदाहण बनी एक्ट्रेस जिया खान जिनका आज 32वां जन्मदिन हैं. एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपने करियर में सब कुछ हासिल किया, सक्सेस मिली, फेम मिला और मिला जनता का ढेर सारा प्यार.

लेकिन फिर भी कुछ ऐसा था जो दुनिया से हमेशा छिपा रहा- वो था जिया खान का दर्द, वही दर्द जिसके चलते उन्होंने 3 जून 2013 को खुद को फांसी के हवाले कर दिया. मात्र 25 साल की उभरती बॉलीवुड सितारा इस दुनिया से जा चुकी थी.

23 Jan 2020

निर्देशक जिसने 45 साल पहले बनाई थी 3 करोड़ में ये ऐतिहासिक फिल्म



जब भी बात फिल्ममेकिंग के द्रोणाचार्यों की आएगी तो रमेश सिप्पी का जिक्र जरूर किया जाएगा. रमेश वो फिल्म निर्देशक हैं जिन्हें हमेशा अपने ही बनाए कीर्तिमानों को तोड़ने की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. 23 जनवरी 1947 को जन्मे रमेश सिप्पी ने ब्रिटिश भारत की थोड़ी झलक देखी हुई है. रमेश कराची में पैदा हुए थे. उनके पिता भी क्योंकि सिनेमा से जुड़े हुए थे इसलिए रमेश ने ये सब बचपन से सीखा.

17 Jan 2020

जावेद अख्तर बर्थडे: रेट्रो लुक में सेलेब्स, फरहान ने लिया अमिताभ का गेटअप


लिरिक्स और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने इस बर्थडे को खास बनाने के लिए उन्होंने रेट्रो थीम पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे.

16 Jan 2020

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे बैश में स्टार्स का जमावड़ा, PHOTOS


बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं. देर रात उनके बर्थडे बैश में बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. पार्टी में करण जौहर, रितेश देशमुख, आदित्य रॉय कपूर, जैकी भगनानी, निकितिन धीर से लेकर कई जाने-माने चेहरे नजर आए. पैपराजी ने सभी सेलेब्स को सिद्धार्थ के बर्थडे बैश में जाते हुए स्पॉट किया.

15 Jan 2020

जानें लता मंगेशकर ने क्यों रखा था एक्टर का ये नाम?




बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रहे हैं। नील मशहूर सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील असल जिंदगी में बहुत खुशमिजाज़ इंसान हैं। एक्टर का बॉलीवुड करियर भले ही बहुत सक्सेसफुल नहीं रहा, लेकिन वो एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें हर कोई पसंद करता है। नील के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के बारे कुछ ऐसा बातें जो आप नहीं जानते होंगे। 

ये है एक्टर का असली नाम :

नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। एक्टर का असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि इनका असली नाम 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। ये बात आप शायद ही जानते होंगे कि नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर एक्टर का नाम रखा था।

27 Dec 2019

सलमान की लाइफ की वो महिलाएं जिन्होंने उन्हें बनाया बॉलीवुड का सुल्तान



सलमान खान की जिंदगी में कई महिलाएं आईं और कुछ चली गईं. उन्होंने मिस यूनिवर्स से लेकर मॉडल्स को डेट किया लेकिन शादी कभी नहीं रचाई. सलमान खुद मानते हैं कि वे अच्छे पिता साबित हो सकते हैं लेकिन वे अच्छे पति शायद ना बन पाएं. उन्होंने पैशन से प्रेम किया और इस दौरान विवादों की कभी परवाह नहीं की और ना ही अपने रिश्तों को मीडिया से छिपाया. कई महिलाओं से उनका लव हेट रिलेशनशिप रहा लेकिन उनकी लाइफ में कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके लिए सलमान के दिल में सिर्फ प्यार बसा है.

सलमान खान की जिंदगी का वो बुरा दौर, जब उन्हें बुलाने लगे थे कैदी नंबर 343



सलमान खान बचपन से ही अपने मां-बाप के लाडले रहे हैं. ये बात सलमान ने एक टीवी शो पर खुद मानी थी कि वे बचपन में बहुत शैतान हुआ करते थे. सलमान का रिश्ता अपनी मां सलमा से तो गहरा है ही, लेकिन पिता सलीम खान के साथ भी उनकी बॉन्डिंग अच्छी है. ये बाप-बेटे की जोड़ी हर मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आई है.

सलीम खान ने अपने बेटे का हर मुश्किल घड़ी में सपोर्ट किया है और हमेशा उनकी ताकत बनकर खड़े रहे हैं. जैसा कि सभी को पता है सलमान खान पर बहुत से केस हैं, जिनकी वजह से वे जेल भी जा चुके हैं. सलमान खान के जेल में रहने पर उनके घरवालों के बीच काफी चिंता का माहौल रहा था. सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब सलमान हिट एंड रन और काला हिरण शिकार मामले में जेल में थे तो उनके परिवार पर क्या बीती थी.

23 Nov 2019

Inside Helen's Birthday Bash With Salman And Khandaan. See Pics



Salman Khan and his Khandaan celebrated the 81st birthday of Helen on Thursday. The family had a great get-together at Salman's brother Sohail's home, who hosted the party with his wife Seema. The entire family, including Arpita Khan Sharma, her husband Aayush Sharma and their son Ahil among others attended Helen's birthday bash. The party also saw veteran actor Waheeda Rehman in attendance. The Khan family stepped out with Helen briefly to pose for the shutterbugs. Salman's mother Salma Khan was also present at the party. We also spotted Salman's rumoured girlfriend Iulia Vantur at the event. Check out the pictures from Helen's birthday party:

8 Nov 2019

बिना म्यूजिक स्कूल 25 भाषाओं में गाए गाने, ऐसी रही ऊषा उत्थुप की जिंदगी



क्वीन ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध ऊषा उत्थुप आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. वे पिछले कई सालों से अपनी आवाज के सहारे दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं.

5 Nov 2019

शाहरुख खान की वो फिल्में जो आज तक नहीं हो पाईं रिलीज



शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं. उन्होंने बीते कई सालों में बॉलीवुड में अपने काम और अच्छाई से लोगों के बीच बड़ा नाम कमाया है. शाहरुख के नाम से ही दुनियाभर के फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में लग जाती है. 3.5 बिलियन लोगों की जनसंख्या वाले देश भारत में शाहरुख खान के लाखों फैन्स हैं.

2 Nov 2019

बेहद खास है शाहरुख खान का बहन संग रिश्ता, जानें कैसा है पूरा परिवार



बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तरह उनका पूरा परिवार हमेशा ही लाइम लाइट में बना रहता है. पत्नी गौरी खान से लेकर बेटे आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना खान तक की हर बात पर लोगों की और मीडिया की नजरें जमी रहती हैं.

Followers