हनुमान अंश Movie Review: जब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर आध्यात्मिक अनुभूति बन जाए
“हनुमान अंश” को देखने के बाद मेरे लिए इसे केवल एक फिल्म कहना शायद पर्याप्त नहीं होगा।
कुछ फिल्में हमें हंसाती हैं, कुछ रुलाती हैं, कुछ रोमांचित करती हैं और कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी हमारे भीतर चलती रहती हैं।
मेरे लिए “हनुमान अंश” ऐसी ही फिल्म है।
नीम करोली बाबा महाराज जी के जीवन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व से प्रेरित यह फिल्म केवल घटनाओं को पर्दे पर रखने का प्रयास नहीं करती, बल्कि भक्ति, प्रेम, सेवा, त्याग, करुणा और ईश्वर की खोज जैसे भावों को सामने लाती है।
और शायद यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।