बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया.
40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के निधन से बॉलीवुड सकते में है. सिड को टीवी के सबसे लंबे चलने वाले और चर्चित शो 'बालिका वधू' के लिए जाना जाता है. बीते साल उन्होंने Big Boss 13 का विनर बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई थी.
मुंबई स्थित कूपर अस्पताल में सिड के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था. अस्पताल का कहना है कि उन्हें जब इलाज के लिए लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उनके निधन के बाद घर में उनकी मां और दो बहनें हैं.















