Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label Singer. Show all posts
Showing posts with label Singer. Show all posts

1 Jun 2022

मुंबई पहुंचा सिंगर का पार्थिव देह, कल होगा केके का अंतिम संस्कार

 


‘कल हम रहे न रहें कल..’ जैसे हजारों द‍िल को छू देने वाले गाने अपने चाहने वालों को देने वाले मशहूर सिंगर केके (KK) का कोलकाता में निधन हो गया है. केके दो द‍िन के अपने कॉन्सर्ट के ल‍िए कोलकाता में थे. सोमवार को परफॉर्म करने के बाद मंगलवार को जब वह फ‍िर से परफॉर्म कर रहे थे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. अस्‍पताल में उन्‍हें मृत घोषित कर दिया है. ऐसे में केके की परफॉर्मेंस का वह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ज‍िसमें वह लोगों के सामने पूरे जोश के साथ प्रस्‍तुति देते हुए नजर आ रहे हैं.

12 Nov 2019

लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में हुईं एडमिट



बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया. लता मंगेशकर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेड‍िकल ट्रीटमेंट द‍िया जा रहा है. ये जानकारी आजतक से खास बातचीत में उनके परिवार ने दी.

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने बताया, "हमने उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए भर्ती कराया था और अब वह पिछली रात की तुलना में ज्यादा सेहतमंद महसूस कर रही हैं. अगले 3-4 दिन में वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी. उनकी हालत अब स्थिर है और वह लगातार बेहतर हो रही हैं."

8 Nov 2019

बिना म्यूजिक स्कूल 25 भाषाओं में गाए गाने, ऐसी रही ऊषा उत्थुप की जिंदगी



क्वीन ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध ऊषा उत्थुप आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. वे पिछले कई सालों से अपनी आवाज के सहारे दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं.

10 Jun 2019

मीका सिंह का अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के साथ है कुछ ऐसा रिश्ता, जानें उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें


भारतीय प्लेबैक सिंगर मीका सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। और इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हम लाए हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। मौजा-मौजा, सिंग इज किंग, इब्न बतूता, धन्नो जैसी हिट गाना गाने वाले मिका सिंह पंजाबी हिट गाने के सरताज दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। बता दें कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह म्यूज़िक इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। दोनों ने हिंदी से लेकर पंजाबी फिल्मों में कई पॉप्युलर गाने गाए हैं। दलेर मेहंदी ने जहां 'तुनक तुनक तुन', 'बोलो ता रा रा', 'कुड़ियां शेहर दीयां' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए। वहीं मीका सिंह भी 'मिलेगी मिलेगी', 'हवा हवा', 'लैला' और 'आज की पार्टी' के अलावा कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों भाई ने साथ में गाना भी गाया है। गाने के बोल हैं गॉर्जियस गर्ल।

Followers