Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

27 Jul 2020

क्या आपको पता है कि कृति सनोन के पास बी. टेक की डिग्री? जानें- कैसे बनी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की राइजिंग स्टार कृति सनोन आज यानी 27 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जुलाई को 1990 को दिल्ली में जन्मी कृति पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक बड़ी फ़िल्मों को हिस्सा बन रही हैं। लुका-छिपी, हाउसफुल 4 और पानीपत जैसे फ़िल्म में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कृति ने फ़िल्मों में आने से पहले इंजनीयरिंग की है। आइए जानते हैं...

दरअसल, कृति के पिता राहुल सेनन सी.ए हैं और उनकी मां गीत सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। दिल्ली में रहने वाली कृति ने नोएडा के एक कॉलेजी से बी.टेक किया हुआ है। कृति ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू के साथ की। उनकी पहली फ़िल्म तेलुगु की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'नेनोक्काडाइन' बनीं। इस फ़िल्म के लिए कृति को क्रिटिक्स काफी तारीफ़ भी मिली। 

बॉलीवुड करियर की बात करें, तो कृति की पहली फ़िल्म बनी टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती'। इस फ़िल्म को शब्बीर ख़ान ने निर्देशित की। इस फ़िल्म के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति को भी फेम मिलना शुरू हुआ। इसके बाद से कृति लगातार बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। कृति ने दिलवाले में शाहरुख़ ख़ान और वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर किया। इसके अलावा बरेली की बर्फी में आयुष्मान खुराना, लुका छिपी में कार्तिक आर्यन, हाउसफुल में अक्षय कुमार और पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। 

अपकमिंग फ़िल्म की बात करें, तो कृति सेनन मिमी में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म कृति अपने आपको नया चैलेंज दे रही है। कृति सरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म को साल 2020 के मध्य में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से फ़िल्म का पोस्ट रोकना पड़ा। हालांकि, कृति के फैंस को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। 

Source - Jagran 

Followers