Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

15 Jan 2020

जानें लता मंगेशकर ने क्यों रखा था एक्टर का ये नाम?




बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रहे हैं। नील मशहूर सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील असल जिंदगी में बहुत खुशमिजाज़ इंसान हैं। एक्टर का बॉलीवुड करियर भले ही बहुत सक्सेसफुल नहीं रहा, लेकिन वो एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें हर कोई पसंद करता है। नील के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के बारे कुछ ऐसा बातें जो आप नहीं जानते होंगे। 

ये है एक्टर का असली नाम :

नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। एक्टर का असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि इनका असली नाम 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। ये बात आप शायद ही जानते होंगे कि नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर एक्टर का नाम रखा था।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू :

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नील ने 'विजय' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' में काम किया, लेकिन एक हीरो के तौर पर उन्होंने 2007 में बॉलीवुड फिल्म 'जॉनी गद्दार' से डेब्यू किया। ये एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में नील की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद नील ने जॉन इब्राहिम, कटरीना कैफ और इरफान के साथ न्यूयॉर्क में काम किया, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके बाद नील ने कई फिल्मों में काम किया कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। हाल में नील, प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ साहो में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अंडर कवर ऑफिसर का किरदार निभाय था।

ये हैं एक्टर की बेस्ट तस्वीरें :

नील कितने स्मार्ट और हॉट हैं ये बात तो आपको बताने की जरूरत ही नहीं है। अगर आप नील का इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको उनकी ऐसी कई फोटो मिल जाएंगी जिनसे आप नज़र नहीं हटा पाएंगे। उन फोटोज़ में से हम आपको नील की बेस्ट फोटोज दिखाते हैं जो आपको पसंद आएंगी।

Source - Aaj Tak 

Followers