Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

18 Oct 2019

अमिताभ बच्‍चन तीन दिनों से हॉस्‍पिटल में ऐडमिट, सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती हुए थे

बॉलिवुड मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन बीते 3 दिनों से मुंबई के नानावती अस्स्पिटल में  ऐडमिट  हैं। वे सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती हुए थे 

Image result for amitabh bachchan in हॉस्पिटल

फोटो  - फाइल से
रिपोर्ट्स की मानें तो जब अमिताभ की तकलीफ बढ़ी तो उन्‍हें मंगलवार को 2 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और अस्‍पताल में भर्ती हुए उन्‍हें 3 दिन हो गए हैं।

अमिताभ को नानावती अस्पताल में जहां भर्ती कराया गया है उसे काफी सीक्रेट रखा गया है. इतना सीक्रेट कि किसी सेलेब्स को भी नहीं पता चला कि बिग बी अस्पताल में भर्ती हैं. किसी को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है. इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है. लेकिन सवाल ये है कि अगर रुटीन चेकअप है तो क्यों उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल नानावती अस्पताल ने किसी तरह का ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन शेयर नहीं किया है.
इसकी वजह उन्‍हें लीवर की प्रॉब्‍लम है। बता दें, बिग बी पहले भी बता चुके हैं कि उनका सिर्फ 25 पर्सेंट लिवर काम करता है।

बच्‍चन को लिवर से जुड़ी समस्‍या तब से है जब 1982 में उन्‍हें फिल्‍म 'कुली' के दौरान चोट लगी थी। उनका लिवर 75 पर्सेंट काम करना बंद कर चुका है और इसका कारण सिरोसिस है। दरअसल, जब बिग बी को चोट लगी थी, तब गलती से एक ऐसे ब्‍लड डोनर का खून उनके सिस्‍टम में पहुंच गया जिसे हेपेटाइटिस बी वायरस था।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्‍चन परिवार के लोग लगातार अमिताभ से मिलने जाते हैं। उन्‍हें एक स्‍पेशल रूम में रखा गया है। हालांकि, अब तक कोई भी बॉलिवुड सिलेब्रिटी उनसे मिलने नहीं पहुंचा है क्‍योंकि ज्‍यादातर को इस बारे में जानकारी नहीं है।

Followers