Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

ऐसी क्या बता हुई कि सोनम की शादी में जैकलीन ने मेहंदी लगाने से कर दिया इनकार


अपनी सबसे प्रिय सहेली की शादी और दोस्त ही मेहंदी लगाने से मना कर दें तो कोई खास वजह तो जरूर होगी। कुछ ऐसा ही सोनम कपूर की प्रिय सखी जैकलीन ने भी उनकी मेहंदी की रस्म में कर दिया है। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि सोनम और जैकलीन की तो जमकर मस्ती करते हुए तस्वीरें आ रही हैं। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि जैकलीन ने मेहंदी लगाने से इनकार कर दिया।

ऐसे में जब तक आप यह सोचें कि सच क्या है, हम आपको बता दें कि जैकलीन ने सोनम का दिल दुखाने के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं किया है, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह रही है।
वजह यह है कि जैकलीन अभी एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं और सोनम की शादी के तुरंत बाद उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए लौटना है।ऐसे में वह हाथों में मेहंदी नहीं रचा सकती थीं, चूंकि उनकी फिल्म के लुक के अनुसार वह मेहंदी लगे हाथ नहीं दिखा सकती हैं। जैकलीन ने खुद इस बात पर अफ़सोस जाहिर किया है और उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने सारे फैन्स को इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि अभी जैकलीन को रेस 3 की पूरी शूटिंग कम्प्लीट करनी है। साथ ही उनकी फिल्म ड्राइव के भी कुछ हिस्सों की शूटिंग करनी है। सोनम कपूर की शादी में वह अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकाल कर काफी एन्जॉय कर रही हैं. दोनों ने एक साथ चीटियां कलाइयां पर जम कर डांस किया है। 

आपको बता दें कि, अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और उनके ख़ास दोस्त आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और अब से कुछ देर बाद दोनों सात फेरे लेकर पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। ये समारोह सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हो रहा है। इस शादी के लिए अमिताभ बच्चन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई सितारे वहां पहुंच गए हैं।

Source - Jagran

Followers