23 Jan 2019

51 की उम्र में भी इतनी ग्लैमरस हैं माधुरी दीक्षित, इन 5 फोटोज से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप


बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही 51 साल की हो गई हो। लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। जिसका सबूत है ये फोटोज। बीते रोज अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधुरी के स्टनिंग और ग्लैमरस लुक ने सभी का दिल जीत लिया। यैलो टॉप और व्हाइट ट्राउजर में माधुरी बेहद दिलकश लग रही थीं। हम आपको दिखा रहे हैं इस इवेंट की चुनिंदा फोटोज, जिनमें माधुरी से आपकी नजरे हट ही नहीं पाएंगी।





यहां अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे एक्टर्स भी मौजूद थे। लेकिन माधुरी अकेले ही सब पर भारी पड़ गईं। रिपोर्ट्स और कैमरामैन भी उनकी ही फोटोज क्लिक किए जा रहे थे।


वैसे फिल्म टोटल धमाल में सनी लियोनी, सोनाक्षी सिन्हा और ईशा गुप्ता जैसी हॉट हिरोइंस भी कैमियो करती नजर आएंगी। लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा फुटेज माधुरी को ही मिली।


फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित गुजराती कपल के रोल में है। इंद्र कुमार के निर्देशन में ही माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेटा' दी थी। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 26 साल बाद दर्शक दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे।

Source - Hindustan Times 

Followers