Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

1 Jun 2022

मुंबई पहुंचा सिंगर का पार्थिव देह, कल होगा केके का अंतिम संस्कार

 


‘कल हम रहे न रहें कल..’ जैसे हजारों द‍िल को छू देने वाले गाने अपने चाहने वालों को देने वाले मशहूर सिंगर केके (KK) का कोलकाता में निधन हो गया है. केके दो द‍िन के अपने कॉन्सर्ट के ल‍िए कोलकाता में थे. सोमवार को परफॉर्म करने के बाद मंगलवार को जब वह फ‍िर से परफॉर्म कर रहे थे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. अस्‍पताल में उन्‍हें मृत घोषित कर दिया है. ऐसे में केके की परफॉर्मेंस का वह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ज‍िसमें वह लोगों के सामने पूरे जोश के साथ प्रस्‍तुति देते हुए नजर आ रहे हैं.

53 साल के गायक केके के न‍िधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक पसर गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गायक के आकस्‍म‍िक न‍िधन पर अपना शोक जताया है. वहीं बॉलीवुड में अक्षय कुमार से लेकर नील न‍ित‍िन मुकेश तक कई सेलीब्र‍िटीज इस घटना पर स्‍तब्‍ध हैं. हर कोई इस घटना से हैरान है.

Followers