Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

28 Dec 2019

लाल जोड़ा, हाथों में कलीरें, देखें दुल्हन बनीं मोना सिंह की पहली तस्वीरें


एक्ट्रेस मोना सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी की है. मोना की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं. दुल्हन के जोड़े में मोना सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.




रेड कलर का लहंगा और हैवी ज्वैलरी मोना पर काफी जच रही है. वो बिल्कुल पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही हैं. उन्होंने हाथ में कलीरे भी पहने हुए हैं.



शादी की रस्में निभाते हुए मोना सिंह बेहद सुंदर नजर आईं.


बता दें कि 26 दिसंबर को मोना सिंह की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज सम्पन्न हुई थी. उनकी मेहंदी, हल्दी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.


बता दें कि मोना सिहं की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई है. उन्होंने अपने करीबी लोगों को ही इस शादी में इंवाइट किया है.



पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल संग रिलेशन में रह चुकी हैं.


वर्क फ्रंट पर मोना आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. फिल्म के लिए वो शूटिंग कर चुकी हैं.



Source - Aaj Tak 

Followers