Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

2 Nov 2019

जब शाहरुख खान को देखकर एक फकीर ने की थी ये बड़ी भविष्यवाणी



बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज बर्थडे है। शाहरुख को बॉलीवुड की बादशाह कहा जाता है, लेकिन आज वो जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फकीर ने तो शाहरुख के लिए ऐसी भविष्यवाणी की थी कि वो सच हुई। दरअसल, शाहरुख एक बार अपनी मां के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गए थे तो उन्हें अचानक पता चला कि किसी ने उनकी पॉकेट मार ली है। जैसे ही शाहरुख को इसका पता चला तो तभी एक फकीर ने उन्हें रोका और कहा कि क्या तुम्हारे पैसे खो गए हैं? शाहरुख ने उन्हें हां कहा तो वो फकीर बोला- सौ की चिंता क्यों करते हो जब करोड़ों रुपए आने वाले हैं।

शाहरुख को क्या पता था कि उनके लिए जो भविष्यवाणी की गई है वो एक दिन ऐसी सच साबित होगी।

रील नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो भी हैं शाहरुख....

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने दिवाली पार्टी दी थी। इस पार्टी में सभी बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। 

दरअसल, दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने घर में पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सभी सेलेब्स पहुंचे थे। पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी। अर्चना को आग से बचाने के लिए शाहरुख मदद के लिए आगे आए और उन्हें भी थोड़ी चोट लगी।

दरअसल, अर्चना अपनी बेटी के साथ कोर्टयार्ड में थी और तभी उनके लहंगे में आग लग गई। ये सब देख वहां मौजूद सभी शॉक्ड हो गए और कुछ समझ ही नहीं पाए कि करना क्या है, लेकिन शाहरुख ये सब देख तुरंत भागे हुए आए और उन्होंने अपनी जैकेट से आग को बुझाने की कोशिश की और इसी कोशिश में उनके हाथ भी थोड़े जल गए। 

शाहरुख के इस कदम की सभी तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख ने ये सब करके साबित कर दिया है कि वो रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो हैं।

Source - Hindustan Times 

Followers