Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

27 Jun 2020

इन स्टार्स संग रहीं सुर्खियों में, एक के लिए पिता ने भेजा था रिश्ता, आज तक है कुंवारा


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। करिश्मा कपूर ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था। 'राजा हिंदुस्तानी','राजा बाबू', 'दिल तो पागल है', 'बीवी नम्बर वन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। करिश्मा का जन्म 25 जून, 1974 के मुंबई में हुआ था।

आज करिश्मा कपूर अपने फैमिली और फैंस के साथ अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। करिश्मा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। फिर चाहे वो उनके अफेयर हो या फिर उनकी शादी हो। आज हम आपको ​करिश्मा कपूर से की लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं...

अजय देवगन 

करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले एक्टर अजय देवगन के साथ जुड़ा था। करिश्मा ने अजय के साथ साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ जोड़ी बनाई। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों चल न सका और वो दोनों अलग हो गए। इसी बीच अजय की लाइफ में एक्ट्रेस काजोल ने एंट्री की जो आज उनकी पत्नी है। 


अक्षय खन्ना 

अजय के बाद करिश्मा का नाम एक्टर अक्षय खन्ना के साथ जुड़ा। दोनों ने एक साथ मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया था। इसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। वहीं ​फिल्मी बीट में छपी खबर के अनुसार, रणधीर कपूर ने करिश्मा का रिश्ता अक्षय खन्ना के लिए भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर चाहती थी कि करिश्मा के करियर पर किसी भी तरह की रोक लग जाए इसलिए उन्होंने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।


अभिषेक बच्चन 

अक्षय खन्ना के बाद का नाम एक्टर ​अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद उनकी ये सगाई टूट गई। 


संजय कपूर 

करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की। दोनों की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले कर लिया और साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

Source - Jagran 

Followers