Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

20 Feb 2020

बॉलीवुड का वो चायवाला जिसकी एक्टिंग के कायल रहे श्याम बेनेगल

आज एक ऐसे बॉलीवुड सितारे का बर्थडे है, जिन्होंने फिल्मों से लेकर रेडियो तक अपने नाम के झंडे गाड़े हैं. इन्हें आपने फिल्म में कभी लीड रोल में नहीं देखा है, लेकिन इनकी एक्टिंग के बिना फिल्में हिट होना भी मुश्किल होता है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार अनु कपूर की.

अनु कपूर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी किसी भी फिल्म को बड़ा बना देती है. अनु कपूर लीक से हटकर चलने वाले स्टार हैं. अपने जन्म से बॉलीवुड तक का सफर उन्होंने कड़ी मेहनत से हासिल किया है. अनु कपूर ने घर के खराब हालातों के चलते लॉटरी तक भी बेची है. अनु कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि परिवार में आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने चाय का स्टॉल तक भी लगाया हुआ है.





अनु कपूर के फैन हो गए थे श्याम बेनेगल

अनु कपूर एक्टर नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते उनका ख्वाब पूरा नहीं हो सका. अनु कपूर ने स्कूल के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और पूरा दिल लगाकर यहां एक्टिंग सीखी. एक्टिंग को लेकर अनु कपूर का जुनून इस कदर था कि बॉलीवुड डायरेक्ट श्याम बेनेगल भी उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे. दरअसल एक एक्ट के दौरान अनु कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के वृद्ध का किरदार निभाया था. अनु के इस नाटक को श्याम बेनेगल भी देख रहे थे.

श्याम बेनेगल को अनु कपूर की एक्टिंग बहुत पसंद आई और उन्होंने अनु कपूर को मिलने के लिए भी बुलाया. अनु कपूर से मिलने के बाद श्याम बेनेगल ने उन्हें फिल्म मंदी के लिए साइन कर लिया. इस तरह शुरू हुआ अनु कपूर का एक्टर अनु कपूर बनने का सफर. अनु कपूर ने अपनी जादुई आवाज का जादू रेडियो पर भी सुनाया है. उन्होंने सुहाना सफर विद अनु कपूर होस्ट किया. इस शो में वह फिल्मी जगत की कहानियां सुनाते थे और उनकी इन कहानियों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया

Source  -  Aaj Tak

Followers