14 Jan 2020

सलमान ख़ान


सलमान खान  : Salman khan, जन्म : २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व हम साथ साथ हैं बीवी नं॰ 1 (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की।

जन्म : 27 दिसम्बर 1965 (आयु 54) इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत

राष्ट्रीयता : Indian

व्यवसाय : अभिनेता, निर्माता, गायक, प्रस्तुतकर्ता

ऊंचाई : 1.65 मी॰ (5 फीट 5 इंच)

माता-पिता : सलीम ख़ान (पिता)
सुशीला चरक (माता) धर्म परिवर्तन

१९९९ में ख़ान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें 
  • हम दिल दे चुके सनम (१९९९), 
  • तेरे नाम (२००३), 
  • नो एन्ट्री (२००५)
  •  पार्टनर (२००७) 
२०१७ में टाइगर जिंदा है ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह ख़ान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, 
  • वांटेड (२००९), 
  • दबंग (२०१०), 
  • रेड्डी (२०११)
  • बॉडीगार्ड (२०११) 
उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। 

किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं 
  • एक था टाइगर - 198 करोड़, 
  • दबंग-2 - 158 करोड़, 
  • बॉडीगार्ड - 142 करोड़, 
  • दबंग - 145 करोड़, 
  • Ready (2011 film) - 120 करोड़, 
  • जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ 

Followers