Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

15 Jan 2020

ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचा कपूर परिवार, अभिषेक-ऐश्वर्या हुए शामिल


बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा का मंगलवार को निधन हो गया है. ऋतु का निधन से दोनों परिवार के लिए ये बेहद दुखद खबर है. ये खबर सुनते ही बच्चन और कपूर परिवार दिल्ली उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा.


दिल्ली में ऋतु नंदा के घर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड खेमे से भी सितारे शामिल हुए. तस्वीरों में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं.


बहन के अंतिम संस्कार पर ऋषि कपूर भी उनके निवास स्थल पहुंच चुके हैं.


एक्टर रणधीर कपूर को भी घर के अंदर स्पॉट किया गया. बता दें कि ऋतु का देह संस्कार दिल्ली में किया गया.


इसके अलावा राम तेरी गंगा मैली हो गई फेम राजीव कपूर भी बहन के अंतिम संस्कार में पहुंच चुके हैं.


रणधीर कपूर ने एक अखबार से बातचीत में बताया है कि ऋतु कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा.


बता दें कि ऋतु के कैंसर का पता साल 2013 में चला था और तब से लेकर अब तक वह इस बीमारी से जंग लड़ रही थीं. ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा रंजन नंदा की पत्नी थीं और श्वेता बच्चन की शादी उनके बेटे निखिल नंदा से हुई थी.


अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर की बहन रिद्धि‍मा कपूर नजर आईं. रिद्धि‍मा ने बुआ के जाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

अपनी समधन को अंतिम विदा देने के लिए अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभ‍िषेक, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन संग दिल्ली आए.


Source - Aaj Tak 

Followers