Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

17 Jan 2020

चर्चा में दीपिका पादुकोण का रेट्रो लुक, मेघना संग मनाया नेशनल पॉपकॉर्न डे


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन में जमकर मेहनत कर रही हैं. फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है. हालांकि फिल्म बिजनेस के लिहाज से कुछ खास अच्छा नहीं करती दिख रही है. दीपिका हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में रेट्रो लुक में नजर आईं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं.


उन्होंने पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहनी हुई है और बन बनाया हुआ है. सिर पर उन्होंने एक रिबन भी लगाया हुआ है जो कि काफी क्यूट लग रहा है.




ये इवेंट था नेशनल पॉपकॉर्न डे का और इसे सिनेपॉलिस ने ऑर्गनाइज कराया था. दीपिका अपने लुक के चलते इस इवेंट में छाई रहीं. उनकी इस ड्रेस की कीमत तकरीबन 71 हजार रुपये बताई जा रही है.


इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण के साथ मेघना गुलजार भी थीं. मालूम हो कि मेघना ने ही छपाक का निर्देशन किया है.


दीपिका की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की असली कहानी पर आधारित है. फिल्म में दीपिका ने उनका किरदार निभाया है.


हालांकि फिल्म में किरदार को मालती अग्रवाल नाम दिया गया है और उनके साथ विक्रांत मेसी ने सहायक भूमिका निभाई है.


Source - Aaj Tak 

Followers