Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

14 Jan 2020

7 साल तक इस सुपरस्टार के साथ लिव-इन में रही थी अंजू महेंद्रू, दांव पर लगा दिया था करियर



बालीवुड और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मॉडल और फैशन डिजाइनर रहीं अंजू महेंद्रू का आज जन्मदिन है। अंजू का जन्म 11 जनवरी, 1946 को हुआ था। अंजू आज 74 साल की हो चुकी हैं। एक समय ऐसा था जब उनकी खूबसूरती की चर्चा इंडस्ट्री में होती थी और लोग उनके हुस्न के दीवाने थे। फैंस ही नहीं बॅलीवुड के कई एक्टर भी उनपर जान छिड़कते थे। उनमें से एक थे बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना। अंजू महेंद्रू हमेशा ही राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। आज हम आपको अंजू से जुड़े कई ऐसा किस्से बताएंगे जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

अंजू ने 13 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'ज्वेल थीफ, बंधन और दस्तक' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अंजू कई टीवी सीरियल में नजर आती हैं। अंजू, राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते काे लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। दरअसल, अंजू महेंद्रू को लोग राजेश खन्ना की पहली गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। खबरों की मानें तो उनका सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना के साथ अफेयर 7 साल तक चला था। बता दें कि दोनों स्कूल से कॉलेज तक साथ में पढ़े और दोस्‍त रहे और दोनों की दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी। इसे बाद दोनों लिव-इन रिलेशन में भी रहे थे। लेकन सात साल बाद दोनों अलग हो गए। 



अंजू से इस वजह से चिढ गए थे काका

राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' सुपरहिट रही। फिल्म की सफलता के बाद राजेश खन्ना रातोंरात सुपरस्टार बन गए और अपनी पॉपुलैरिटी से जमीन पर नहीं थे। वहीं अंजू बार-बार उन्हें जमीनी हकीकत से दूर जाने पर रोकती-टोकती रहती थीं। सुनने में आया था कि अंजू और राजेश खन्ना के बीच कई सारी गलतफहमियों ने जगह ले ली थी। वहीं अंजू का हर चीज के लिए बार-बार रोकना टोकना राजेश खन्ना को अच्छा नहीं लगता था। वहीं राजेश, अंजू से बुरी तरह चिढ़ गए और उनका करियर तक खत्‍म करने पर आमदा हो गए।


गुस्से में किया था ये ऐलान

बता दें कि खबरें यहां तक आई थीं कि राजेश ने अंजू को काम न मिले इसके लिए ऐलान तक करवा द‍िया था कि अंजू को फ‍िल्‍म में लेने पर ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और प्रोड्यूसर्स उन्‍हें दोगुनी रकम देनी पड़ेगी। उसके बाद अंजू महेन्द्रू को काम मिलना बंद हो गया और वह काम के लिए भटकने लगीं। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि राजेश खन्‍ना ने डिंपल कपाड़‍िया के लिए अंजू महेन्द्रू को छोड़ा था लेकिन आज तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया।

Source  - Jagran 

Followers