Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

शादी के 46 साल: अमिताभ-जया के बीच इस बात को लेकर हो जाता है 'युद्ध'


अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, जिन्हें देखकर जुबां पर एक ही शब्द आता है और वो है 'परफेक्ट कपल'. दोनों की ट्यूनिंग, केमिस्ट्री जबरदस्त है. साथ में अमिताभ और जया बेहद खूबसूरत भी लगते हैं. लेकिन शादी के 46 सालों बाद भी अमिताभ-जया के बीच एक बात को लेकर 'युद्ध' हो जाता है. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में खुद अमिताभ ने इस बात का खुलासा किया.







सोमवार को शो में इंदौर के आसिम चौधरी हॉटसीट पर बैठे. आसिम शो से 12.5 लाख की रकम जीत कर गए. शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक सलाह भी दी.


दरअसल, अमिताभ ने आसिम से पूछा- आपकी रुचि संग शादी को कितने साल हो गए हैं? इस सवाल के जवाब में आसिम कहते हैं पांच-साढ़े पांच साल हो गए हैं. 


अमिताभ कहते हैं कि मतलब आपको ठीक से मालूम ही नहीं है कि कितने साल हो गए हैं. ये बहुत ही जरूरी तारीख है. आप सबकुछ भूल जाइए, लेकिन ये याद रखिए और आप भूल गए. मैं अपने कंटेस्टेंट को बार-बार कहता रहता हूं कि डेट याद रखिए.



इतने में ही आसिम पूछते हैं कि सर जया मैडम भी आपको याद दिलाती हैं? इस पर अमिताभ कहते हैं बिल्कुल, युद्ध हो जाता है एकदम. आपको याद नहीं है कि हमारा विवाह हुआ था. वो ऐसे चढ़ जाती हैं... तो इस डेट को याद रखिए. 



इसके बाद अमिताभ ऑडियंश को देखकर पूछते हैं मैं सही कह रहा हूं या नहीं? फिर अमिताभ आसिम से उनकी शादी में आई कठिनाइयों के बारे में पूछते हैं.

GST सुविधा केंद्र. आज GST सुविधा केंद्र खोलकर हर महीने 25000 से 100000 के बीच कमाएं। पेशेवर सहायता और प्रशिक्षण के साथ मासिक आय का अवसर। हमारे बैकएंड कार्यालय की सहायता से, आप अपने ग्राहकों को GST सेवाएँ, लेखा सेवाएँ, कर सेवाएँ, आयकर सेवाएँ, कंपनी से संबंधित सेवाएँ और अन्य सभी व्यावसायिक सेवाएँ प्रदान करेंगे। आज आप आवेदन कर सकते हैं।GSK


गौरतलब है कि अमिताभ और जया की शादी 3 जून 1973 को हुई थी. दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. दोनों के दो बच्चे हैं. अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन.

Source - Aaj Tak 

Followers