Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

कभी करीना कपूर खान के क्रश थे आशिकी फेम राहुल रॉय, अब दिखते हैं ऐसे



साल 1990 में आई महेश भट्ट की रोमांट‍िक ड्रामा आश‍िकी आज भी हिंदी सिनेमा की पॉपुलर लव स्टोरीज की लिस्ट में शुमार है. नए-नवेले सितारों से सजी इस एक फिल्म ने अपने जमाने में सफलता के कई मुकाम हासिल किए थे. इस फिल्म के गाने जितने मशहूर हुए उतनी ही पॉपुलैरिटी फिल्म के एक्टर्स को भी मिली. खासकर राहुल रॉय को.

राहुल रॉय इस एक फिल्म की वजह से रातोरात सुपरस्टार बन गए. उन दिनों लड़के उनकी हर स्टाइल फॉलो करने लगे थे. आशिकी की वजह से राहुल रॉय लड़कियों में खासे लोकप्रिय हुए. मजेदार बात यह है कि इनमें एक नाम करीना कपूर खान का भी शामिल है.

करीना कपूर ने पिछले दिनों आश‍िकी को लेकर अपनी दीवानगी का जिक्र किया था. करीना ने बताया कि उनका पहला क्रश आशिकी के एक्टर राहुल रॉय थे. 29 साल के करियर में राहुल को दोबारा आशिकी जैसी सफलता नहीं मिली. वो अब उम्रदराज भी हो गए हैं. 

आइए देखते हैं आश‍िकी से चर्चा में आए राहुल रॉय इन दिनों कैसे नजर आते हैं.

राहुल रॉय अपनी पहली फिल्म आश‍िकी से काफी मशहूर हुए थे. फिल्म के गाने आज भी लोगों को पसंद हैं. साल 2013 में आश‍िकी की रीमेक आश‍िकी 2 भी बनाई गई. आश‍िकी ओरिजिनल और रीमेक दोनों ने दर्शकों में खास जगह बनाई है. 

हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक रियलिटी शो के दौरान अपने फर्स्ट क्रश का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि उनका पहला क्रश राहुल रॉय  थे.

करीना कपूर के इस कमेंट के बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर जवाब भी दिया. उन्होंने करीना के कमेंट पर कहा, "स्पीचलेस." खैर ,फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक करीना का यह खुलासा राहुल के लिए किसी कॉम्प्लीमेंट से कम नहीं है. 

बात करें राहुल के फिल्मी करियर की तो आश‍िकी के बाद उनकी फिल्म प्यार का साया, बारिश, जुनून, गजब तमाशा, दिलवाले कभी ना हारे, सपने साजन के, गुमराह, फिर कभी, नॉटी बॉय आदि कई फिल्में आईं. हालांकि उन्हें बॉक्स ऑफिस पर आशिकी जैसी सक्सेस नहीं मिली. 

राहुल रॉय अभी भी सक्रिय हैं. हालांकि एक्टर अब छोटे बजट की फिल्मों में ही नजर आते हैं. 

राहुल के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई है. राजलक्ष्मी एक फैशन मॉडल हैं. 

राहुल रॉय टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 2006 के विजेता रह चुके हैं. 

Source - Aaj Tak 

Followers