Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

14 Jun 2019

अपनी खूबसूरती से आकर्षित करती हैं TV की ये 'डायन-पिशाचिनी'




टीवी की एक्ट्रेसेस काफी फैशनेबल हैं. पर्देे पर वे ड्रामैटिक मेकअप, हैवी ज्वैलरी और एक से बढ़कर एक ट्रेंडी आउटफिट्स में दिखती हैं. पहले तो बहुओं और खलनायिकाओं को ही मेकअप के जरिए ट्रांसफॉर्म किया जाता था. लेकिन अब टीवी सीरीज की चुड़ैल और डायन भी स्टाइल के मामले में लीड हीरोइन से पीछे नहीं हैं.

इससे पहले लोगों के जहन में डायन और चुड़ैल डरावनी और बदसूरत हुआ करती थीं. लेकिन इन एक्ट्रेसेस ने डायन की परिभाषा ही बदल दी है. टीवी के पॉपुलर सुपरनैचुरल शोज में डायन, चुड़ैल और पिशाचिनी की एंट्री जहां खलबली मचा रही है, वहीं उनका ग्लैमरस लुक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. चलिए जानते हैं इस फेहरिस्त में शामिल एक्ट्रेसेस की.


स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो नजर में भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा डायन बनी हैं. टीवी पर ये मोनालिसा का बड़ा ब्रेक है. शो में मोनालिसा मोहना राठौड़ के किरदार में लोगों को डरा रही हैं, जो कि 250 साल पुरानी ताकतवर डायन है.



अमूमन 250 साल पुरानी डायन के लुक को अपने जहन में सोचकर खौफनाक तस्वीर सामने आती है. लेकिन शो में इसके एकदम उलट डायन बनीं मोनालिसा ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं. डायन लुक में सबसे बड़ा हाईलाइट मोनालिका की लंबी चोटी है.


टीवी शो दिव्य दृष्टि में पॉपुलर अदाकारा संगीता घोष पिशाचिनी का रोल अदा कर रही हैं. प्रीतो के रोल में वे दर्शकों को डराने में कामयाब हो रही हैं. संगीता घोष कभी संस्कारी बहू का रोल कर लोगों के दिलों पर छाई थीं. लेकिन खलनायिका के रोल में भी दर्शक उन्हें उतना ही पसंद कर रहे हैं. संगीता शो में हैवी ज्वैलरी, ग्लैमरस आउटफिट और ड्रामैटिक मेकअप में नजर आती हैं. 



सीरियल मनमोहिनी में रेहना मल्होत्रा चुड़ैल बनी हैं. वे 500 साल पुरानी चुड़ैल हैं, जिसने इतने सालों तक अपने प्यार के लिए इंतजार किया है. इंडियन एथनिक लुक, लंबे खुले बाल, ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी में रेहना बेहद खूबसूरत दिखती हैं.



सीरियल डायन में एक्ट्रेस प्रिया भटीजा डायन का रोल निभा रही हैं. शो में उनका लुक ड्रामैटिक नहीं है. मगर मेकर्स ने उनके लुक को डरावना दिखाने के लिए बोल्ड मेकअप और डार्क आउटफिट का सहारा लिया है.



नागिन 3 में माहिरा शर्मा चुड़ैल बनी थीं. खूबसूरत डायन के रोल में माहिरा को काफी पसंद किया गया था. माहिरा की शो में जर्नी शॉर्ट थी. लेकिन अपने काम और एक्टिंग से माहिरा ने दर्शकों को इंप्रेस किया.



सीरियल नजर में श्रीजिता डे भी डायन की भूमिका निभा रही हैं. श्रीजिता एक पावरफुल डायन के रोल में हैं जोकि मोहना यानि मोनालिसा की दुश्मन है. श्रीजिता के लुक को भी मेकर्स ने मोनालिसा की तरह खूबसूरत रखा है. 

Source - Aaj Tak 

Followers