Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

19 Jan 2019

Kalank की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट का डांस विडियो लीक


करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से डेब्यू कर चुके आलिया भट्ट और वरुण धवन दो और फिल्मों 'हम्फ्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में छा जाने को तैयार नजर आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग के कुछ क्लिपिंग्स इंटरनेट पर नजर आ रहे हैं।

जहां फिल्म को लेकर अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है, वहीं फिल्म की शूटिंग की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें एक विडियो में आलिया भट्ट डांस करती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरे विडियो में वह फिल्म का अलग सीक्वेंस शूट करती दिख रही हैं। इस विडियो में वह पतंग लेकर दौड़ती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि इस डांस सीक्वेंस की शूटिंग ग्वालियर में हुई है, जिसमें आलिया घाघरा-चोली पहनी हैं खुले बालों में डांस कर रही हैं।






बता दें कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म में आलिया और वरुण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, हितेन तेजवानी, मीरा चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे हैं। फिल्म इसी साल 19 अप्रैल को रिलीज़ होनेवाली है।

Source - Nav Bharat

Followers