Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

17 Nov 2018

शादी से पहले ऐसे हुई थी रणवीर की हल्दी रस्म, सामने आई फोटो



न्यूली मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की फोटो जब से सामने आई हैं तब से हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा है. दोनों की शाही शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं. अब उनकी शादी के बाकी के फंक्शन की तस्वीरें भी धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की भी कुछ फोटो सामने आई हैं. 

यशराज कंपनी की कास्ट‍िंग डायरेक्टर शन्नो शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह की हल्दी फंक्शन की कुछ फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में रणवीर सिंह के पूरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है. उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ और एक गोल्ड की चेन गले में डाली हुई है. 






फोटो में शन्नो भी उनके साथ हैं. रणवीर सिंह फोटो में काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. शन्नो शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह को शादी की बधाई दी. 

बता दें, इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे. सिंधी और कोंकणी रस्मों से शादी कर वे दोनों पति-पत्नी बने.

2 दिवसीय प्राइवेट वेडिंग में चुनिंदा 30 से 40 मेहमानों को न्योता दिया गया. इटली में आलीशान वेडिंग के बाद दीपवीर 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे. मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा. जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा. ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है. वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे.

Source - Aaj Tak 

Followers