Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Mar 2018

जन्‍मदिन पर रानी मुखर्जी का खुलासा, अब बॉलीवुड में करेंगी ये काम...


रानी मुखर्जी का आज जन्‍मदिन है. वो 40 साल की हो गई हैं. पिछले 22 सालों से वो बॉलीवुड में काम कर रही हैं. इस मौके पर उन्‍होंने बताया कि वे आगे बॉलीवुड में क्‍या करेंगी.

कैसा रहा सफर
रानी ने कहा कि शोबिज की दुनिया में बतौर महिला उनका सफर भेदभावपूर्ण रूढ़िवादी सोच से लगातार संघर्ष करने के बारे में रहा है. चार साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘हिचकी’ से वापसी कर रहीं रानी ने अपने जन्मदिन पर दिल को छू लेने वाला एक पत्र भी लिखा है. अपने सफर के अलावा उन्होंने उन बाधाओं, अड़चनों पर प्रकाश डाला, जिसका अन्य महिला कलाकारों को फिल्म उद्योग में सामना करना पड़ता है.
क्‍या रहती हैं उम्‍मीदें
रानी मुखर्जी ने कहा कि कैसे अभिनेत्रियों पर हमेशा सबकी नजरें होती हैं और उनके लुक, आवाज, नृत्य कौशल को लेकर जज किया जाता है. उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर वह इन बड़ी ‘हिचकी’ का जिक्र करना नहीं छोड़ सकतीं, जिसका सामना उन्हें और उनकी साथी अभिनेत्रियों को करना पड़ा है.
क्‍या करेंगी आगे
रानी ने कहा, ‘मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं काम करना और अपनी सभी खूबसूरत को एक्‍ट्रेसेज के साथ रूढ़िवादी धारणाओं के खिलाफ लड़ना जारी रखूंगी और हमारे समाज और फिल्म उद्योग को आगे परिपक्व होते देखने की उम्मीद करती हूं’. रानी ने कहा, ‘एक महिला के तौर पर, मैं यह स्वीकार करती हूं कि यह एक आसान सफर नहीं रहा है. मुझे हर रोज खुद को साबित करना पड़ा है. अभिनेत्रियों को खुद को हर रोज साबित करना पड़ता है’.
Source - India .com

Followers