Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

4 Aug 2015

'द अनुपम खेर शो' : जानिए क्यों प्रियंका को लगता है कि वो बिगड़ैल हैं

'द अनुपम खेर शो' : जानिए क्यों प्रियंका को लगता है कि वो बिगड़ैल हैं
एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फाइल फोटो
मुंबई: कलर्स चैनल पर अनुपम खेर का टॉक शो 'द अनुपम खेर शो' का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 2 अगस्त को प्रसारित किया गया और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उनकी पहली गेस्ट बनीं। अनुपम से बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपने बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं। ये हैं कुछ खास बातें...


1. पार्टनर चाहिए पिता जैसा
प्रियंका का कहना है कि वो अपनी जिंदगी में कोई ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जो बिल्कुल उनके पिता की तरह फनी और चार्मिंग हो। उनका मानना है कि ऐसे शख्स को ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है।

2. बचपन से ही जिद्दी हैं
प्रियंका ने 'द अनुपम खेर शो' के दौरान बताया कि वे बचपन से ही जिद्दी रही हैं। बिना किसी गिल्ट या पछतावे के वे कभी भी-कहीं भी 'नहीं' कहने को तैयार रहती थीं। शायद यही वजह है कि 'No' उनका फेवरेट शब्द बन गया।

3. खुद को बिगडैल मानती हैं
प्रियंका खुद को बिगडैल मानती हैं। सात सालों तक परिवार की अकेली लड़की होने कारण उनका पालन पोषण बड़े लाड़ प्यार से हुआ है। वे बड़े गर्व के साथ कहती हैं, 'मैं अब भी बुआओं और मौसियों की फेवरेट हूं।'

4. बचपन में थीं बातूनी
बचपन में प्रियंका बहुत बातूनी थीं और अक्सर लोगों की मिमिक्री किया करती थीं।

5. 16 साल की उम्र में हुई नस्लीय टिप्पणी
जब प्रियंका 16 साल की थीं तो अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन पर नस्लीय टिप्पणी की जाती थी। प्रियंका के अनुसार, एफ्रो-अमेरिकन लोग उन्हें ब्राउनी कहकर छेड़ते थे और कुक करी कहकर ताना मारा करते थे। कभी-कभी उनके सांवले रंग के कारण भी उन्हें चिढ़ाया जाता था।

6. सीखते रहने में है विश्वास
प्रियंका सीखने में विश्वास रखती हैं। जब भी उन्हें लोगों से कुछ अच्छा सीखने को मिलता है, वे पीछे नहीं रहतीं। उनके अनुसार, उन्होंने अक्षय कुमार से पाबंद होना सीखा है तो अमिताभ बच्चन के वाक्य 'कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता, यह आपके अभिनय पर निर्भर करता है कि लोग आपको कैसे लेते हैं' से प्रेरणा मिली।

7. रिझा पाना नहीं आसान
प्रियंका को रिझा पाना आसान नहीं है। उन्होंने 'द अनुपम खेर शो' में उस शख्स का खुलासा किया, जिसने उनका दिल जीता था। प्रियंका के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने उन्हें 8 कैरेट की डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। उनका मानना है कि पिता ने उनके पार्टनर के लिए काफी बड़ा बेंचमार्क सेट कर दिया है।

8. 'कुछ भी हो सकता हैं' मोमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतना उनके लिए 'कुछ भी हो सकता है' मोमेंट था। उन्हें आज भी यह सोचकर आश्चर्य होता है कि कैसे एक 18 साल की लड़की, जिसे कभी हाई हील पहनने या मॉडलिंग का अनुभव नहीं रहा, को इस तरह की सफलता हाथ लग सकती है।

9. असफल होना पसंद नहीं
प्रियंका को असफलता से नफरत है। वे हर हाल में जीतना चाहती हैं। उन्हें कुछ खोना बिल्कुल पसंद नहीं।

10 इंजीनियर बनना चाहती थीं
प्रियंका कभी इंजीनियर बनना चाहती थीं, जबकि उनके पिता डॉक्टर थे और मां भी इसी लाइन से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका की मानें तो वे खून नहीं देख सकतीं। यहां तक कि ऐसे हालात में वे बेहोश भी हो सकती हैं।

साभार : bollywood.bhaskar

Followers