Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

12 Feb 2020

सितारों की अधूरी मोहब्बत, जिन्हें रियल लाइफ में नहीं मिला मुकाम


फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखा गया है जब ऑन स्क्रीन जोड़ियां लोगों के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए बस जाती हैं. तो कुछ जोड़िया ऐसी हैं जिनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं होता. मगर इन सब के बीच प्यार की कुछ ऐसी कहानियां भी होती हैं जिनका आगाज तो बढ़िया होता है मगर अंजाम काफी अलग होता है. प्यार करने वालों की कुछ ऐसी जोड़ियां जिनकी एक जमाने में मिशाल दी जाती थी मगर वे अंजाम तक नहीं पहुंच पाईं. बता रहे हैं ऐसी ही उन जोड़ियों के बारे में जो अधूरी तो रहीं, मगर अधूरी रह कर भी अमर हो गईं.


अमिताभ बच्चन-रेखा- अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है. इस जोड़ी को पसंद करने वालों की कमी आज भी नहीं है. आज भी लोग दोनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. मगर अफसोस अब ऐसा हो पाना काफी मुश्किल है. क्योंकि दोनों के रास्ते तो पहले से ही अलग हो चुके हैं. अमिताभ और रेखा के बीच प्यार का सिलसिला शुरू भी सिलसिला मूवी से ही हुआ. मगर दोनों के बीच का रिश्ता बढ़ते वक्त के साथ बिगड़ गया. अमिताभ ने जया बच्चन से शादी कर ली और रेखा संग उनके प्यार की दास्तां अधूरी रह गई.


राज कपूर-नरगिस- राज कपूर और नरगिस के बारे में कहा जाता है कि दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन जितनी खूबसूरत थी उतनी ही ऑफस्क्रीन भी थी. मगर इसके बावजूद दोनों का प्यार असल जिंदगी में मुकम्मल ना हो सका. वजह ये थी कि राज कपूर पहले से शादीशुदा थे. इसके बाद मदर इंडिया फिल्म के समय नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. हालांकि वो बात अलग है कि फिल्म में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल प्ले किया था.


गुरु दत्त-वहीदा रहमान- एक्टर गुरु दत्त और वहीदा रहमान के प्यार की दास्तां भी काफी ट्रैजिक है. इसका अंत गलतफहमियों की वजह से हुआ. दोनों के बीच प्यार तो बहुत था. गुरुदत्त पागलों की तरह वहीदा को पसंद करते थे और वहीदा भी गुरु के प्रेम में दीवानी थीं. मगर बीच में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे रिश्ते में खटास आ गई और इस रिश्ते का अंत हो गया.


सलमान खान-ऐश्वर्या राय बच्चन- सलमान खान ऐश्वर्या राय का नाम इस लिस्ट में सबसे ट्रेंडिंग है. संजयलीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के समय दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. मगर ऐश्वर्या राय और सलमान की जोड़ी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई. सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने इस बात का आरोप लगाया था कि वे शराब के नशे में उनके साथ बदतमीजी करते थे और उन पर हाथ भी उठाया था. उस समय विवेक ओबेरॉय ने इस बात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला दी थी. जिसके बाद बात काफी बिगड़ गई थी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं.


संजय दत्त- माधुरी दीक्षित-एस समय ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी की चर्चाएं जोरों पर थीं. मगर संजय दत्त की पर्सनल लाइफ दोनों के रिश्ते के बीच में आ गई. वजह वही पुरानी कहानियों की तरह. दरअसल संजय दत्त की पहले से शादी हो चुकी थी और उनकी एक बेटी भी थी. इस वजह से माधुरी ने इस शादी के लिए कभी हां नहीं किया और दोनों की कहानी अधूरी रह गई.


सनी देओल- डिंपल कपाड़िया- सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी भी निराली है. दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी की तरह ही ऑफ स्क्रीन जोड़ी भी काफी हिट रही थी. मगर सनी देओल पहले से शादी शुदा थे. परिवार की वजह से सनी देओल कभी भी इस रिश्ते के लिए हां नहीं कर पाए.

Source - Aaj Tak 

Followers