Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

21 Feb 2020

नेहा कक्कड़ की तरह कंट्रोवर्सी किंग रहे हैं आदित्य नारायण, ये हैं वजह


इंडियन आइडल 11 इस बार अपने कंटेस्‍टेंट्स से ज्‍यादा नेहा कक्‍कड़ के इमोशनल अटेंप्‍ट्स और आदित्‍य नारायण संग उनकी शादी की वजह से चर्चा में रहा. शो में हर बार नेहा कक्‍कड़ अपने इमोशंस या फिर अपने ब्रेकअप की वजह से लाइमलाइट में रही हैं. उनके कई कंट्रोवर्स‍ीज सामने आईं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इंडियन आइडल के होस्‍ट और सिंगर आदित्‍य नारायण भी कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं. उनके कंट्रोवर्स‍ीज शो तक सीमित नहीं है, बल्‍क‍ि नौबत पुलिस थाने तक पहुंच चुकी है.



रफ ड्राइविंग के लिए पुलिस ने किया अरेस्‍ट
जी हां, आदित्‍य पुलिस थाने जाते-जाते रह गए थे. दरअसल, उन्‍होंने एक ऑटोरिक्‍शा में अपनी गाड़ी टक्‍कर मार दी थी. इस रफ ड्राइविंग के लिए वर्सोवा पुलिस ने उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया था. हालांकि, बाद में 10 हजार रुपये फाइन देकर उन्‍हें बेल मिल गई थी.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्‍कर में ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को सिर पर चोट लग गई थी. घटना के बाद आदित्‍य दोनों घायलों को अस्‍पताल लेकर गए और उनका इलाज करवाया.


एयरपोर्ट स्‍टाफ के साथ बदतमीजी
2017 में आदित्‍य नारायण अखबारों के फ्रंट पेज पर थे. वजह? वजह थी उनका एब्‍यूसिव बिहेवियर. दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट में आदित्‍य को 40 किलो से अध‍िक वजन का बैग लेने से रोक दिया गया था.


स्‍टाफर ने बताया कि अध‍िक सामान के लिए उन्‍हें 13 हजार रुपये चार्ज देने होंगे जबकि आदित्‍य 10 हजार रुपये से अध‍िक देने को तैयार नहीं थे. इसी बात को लेकर वो बहुत चर्चा में रहे थे.


एक अनजान महिला ने जब मारा आदित्‍य को थप्‍पड़
साल 2011 में एक अनजान महिला ने गलत बिहेवियर के लिए आदित्‍य को थप्‍पड़ मार दिया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्‍य ने एक महिला पर गलत कमेंट किया और उनके करीब आने की भी कोश‍िश की थी. इस बदतमीजी के कारण महिला ने सबके सामने आदित्‍य को थप्‍पड़ मार दिया.


हालांकि आदित्‍य ने इस बात को हर बार नजरअंदाज किया है. इस सवाल पर आदित्‍य हर बार यही कहते हैं कि वो लड़की यह सब सिर्फ पब्‍ल‍िसिटी के लिए कर रही हैं.


वहीं अभी की बात करें तो पिछले दिनों इंडियन आदडल 11 के सेट पर आदित्‍य और नेहा कक्‍कड़ की शादी की खबरों ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी. दोनों के रोमांस और शादी की डेट को लेकर काफी चर्चाएं थी. हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि ये सब सिर्फ टीआरपी के लिए किया गया था.

Source - Aaj Tak 

Followers