Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Feb 2020

मासी शमिता शेट्टी ने भतीजी का ऐसे किया स्वागत, लिखा-मेरी छोटी राजकुमारी...


श‍िल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा को जन्म दिया है. इस खुशी के मौके पर मौसी शमिता शेट्टी ने भी भतीजी का स्वागत किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भतीजी का हाथ पकड़े एक फोटो और प्यार भरा मैसेज शेयर किया है.

शमिता ने समीशा के साथ इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'हमारी छोटी सी खूबसूरत राजकुमारी समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत है. हमने तुम्हारे लिए बहुत लंबा इंतजार किया है. इस अनंत शक्त‍ि के लिए खुश हूं! मासी तुमसे बहुत प्यार करती है...मेरी इंस्टा फैमिली प्लीज इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें.' भतीजी के लिए शमिता का प्यार लाजिमी है. शमिता श‍िल्पा और राज के बेटे वियान कुंद्रा के साथ भी स्ट्रॉनग बॉन्ड‍िंग शेयर करती हैं.






ये थी शमिता की आखि‍री फिल्म

वर्क फ्रंट पर बात करें तो शमिता शेट्टी को पिछली बार खतरों के खिलाड़ी 9 में देखा गया था. शमिता शो की फाइनलिस्ट में से एक थीं. इसके अलावा वे शॉर्ट फिल्म 'द टीनेंट' में भी नजर आ चुकी हैं. वे काफी अरसे से फिल्मों से गायब हैं. उनकी आख‍िरी फिल्म साल 2006 में आई जहर थी. इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग को सराहा गया था.

बता दें श‍िल्पा शेट्टी ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने मां बनने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उनके घर बेटी समीशा का जन्म हुआ है. उन्होंने बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है. श‍िल्पा ने बेटी समीशा के नाम का मतलब समझाते हुए भी कहा कि संस्कृत में 'स' का मतलब है 'होना' और रशि‍यन भाषा में मिशा का मतलब है 'भगवान के जैसा कोई'. खुशखबरी देने के बाद से ही उन्हें फैंस बधाई दे रहे हैं.

Source - Aaj Tak 

Followers