Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

21 Jan 2020

शबाना की रिकवरी पर बोले जावेद अख्तर- ICU में हैं पर पहले से काफी बेहतर



शनिवार को हुए कार हादसे में घायल हुईं शबाना आजमी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं. एक्ट्रेस को देखने के लिए फिल्म और राजनीति जगत के लोग पहुंच रहे हैं. सतीश कौशिक के बाद अब शबाना के पति जावेद अख्तर ने भी एक्ट्रेस की रिकवरी के बारे में अपडेट दिए हैं. बता दें कि जावेद खुद हादसे के दौरान वहां मौजूद थे मगर वे दूसरी कार में सवार थे. 

शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस शबाना आजमी जख्मी हो गई थीं. हादसे की खबर सुनकर कई बॉलीवुड सेलेब्स उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. एक्टर सतीश कौश‍िक भी शबाना का हालचाल जानने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) पहुंचे. शबाना को देखने के बाद सतीश ने बताया कि उन्हें अगले 48 घंटों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है.

सतीश कौश‍िक ने कहा, 'शबाना अभी आईसीयू में हैं. मैं कल (रविवार) रात 10 बजे अस्पताल पहुंचा, लेकिन शबाना से बात नहीं हो पाई. उन्हें आंख के आसपास चोट आई है. अभी वे अगले 48 घंटे तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगी. वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी.'शहबा

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने बताया कि शबाना आजमी पहले से बेहतर हैं. कई सारे टेस्ट कराए गए जिनका परिणाम पॉजिटिव आया है और कुछ भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है. घबराने की जरूरत नहीं है. वे अभी ICU में हैं मगर सारी रिपोर्ट्स पॉजिटिव हैं. कोई भी सीरियस इंजरी भी नहीं है.

शबाना की रिकवरी पर बोले सतीश कौशिक

इससे पहले सतीश कौशिक ने IANS से बातचीत के दौरान बताया था कि- शबानी जी की देखरेख काफी सख्ती से की जा रही है. मगर बीते दिन के मुकाबले उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है. मैं उनकी जल्द रिकवरी की कामना करता हूं.

बता दें कि शबाना आजमी का हालचाल लेने राज ठाकरे, अनिल अंबानी और टीना अंबानी कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे. फिल्म जगत से फरहान अख्तर, तब्बू, अनिल कपूर और आलिया भट्ट भी कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए थे.

Source - Aaj Tak 

Followers