Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

21 Jan 2020

हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस के साथ ड्रामे का तड़का



टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से बिग बॉस तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद हिना खान अब सिल्वर स्क्रीन पर आ रही हैं. हिना खान की डेब्यू फिल्म हैक्ड का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म में हिना खान लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म की कहानी भी बिल्कुल अलग है.

टाइटल की तरह फिल्म की कहानी भी एक हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में वह हिना खान का पूरा डेटा हैक कर लेता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है. फिल्म में सस्पेंस के साथ ड्रामा का तड़का है. ट्रेलर के अंत में हिना खान इंटरनेट के जाल के बारे में भी बताती हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैन्स हिना की एक्टिंग की खूब सराहना कर रहे हैं.



फिल्म की कहानी में हिना खान के साथ रोहन शाह भी अहम भूमिका में है. फिल्म में रोहन उनके लुक को देखकर प्यार करने लगता है. हिना उसे कम उम्र का हवाला देती है, लेकिन वह नहीं मानता. बाद में रोहन अपनी हैक स्किल से हिना की मेल आइडी से लेकर मोबाइल तक सभी हैक कर लेता है. ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि वह हिना को पूरी तरह परेशान कर देता है. फिल्म हैक्ड 17 फरवरी को रिलीज होगी.

इसके अलावा टीवी स्टार हिना खान और कुशल टंडन एक साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की एक हॉरर फिल्म में साथ नजर आएंगे. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.

Source - Aaj Tak 

Followers