Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

8 Sept 2019

'नानी' बनने वाली हैं रवीना टंडन, बेटी के लिए होस्ट की बेबी शॉवर पार्टी


बॉलीवुड इंड्स्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में अपनी बेटी छाया के लिए बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की. बता दें कि छाया को रवीना ने साल 1995 में अडोप्ट किया था.







रवीना की बेटी छाया जल्द ही मां बनने वाली हैं, इसका मलतब ये है कि रवीना टंडन कुछ ही समय में नानी बन जाएंगी. नानी बनने को लेकर रवीना बेहद खुश और एक्साइटेड हैं.



बेबी शॉवर पार्टी में आईं पूजा मखीजा नाम की एक गेस्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पूजा ने बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में रवीना की तारीफ करते हुए लिखा, 'नानी बनने के लिए चीयर्स. रवीना आपने ये सच्चे पैशन के साथ किया. पूरी परफेक्शन और केयर के साथ अपनी अडोप्टेड बेटी का बेबी शॉवर सेलिब्रेट करते देखना दिल को छूने वाला है.'



बेबी शॉवर पार्टी में रवीना की खुद की बेटी राशा थडानी भी काफी खुश नजर आईं. पार्टी में छाया मरून कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं रवीना टंडन प्रिंटेड टॉप और ट्राउजर में काफी स्टनिंग लग रही हैं.



बता दें कि रवीना ने टंडन ने साल 1995 में दो बेटियां छाया और पूजा को अडोप्ट किया था. उस समय पूजा की उम्र 11 और छाया की उम्र 8 साल थी.


रवीना टंडन ने 22 फरवरी 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की थी. दोनों की 14 साल की बेटी राशा और 11 साल का बेटा है. इन दिनों रवीना नच बलिए में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं.


Source - Aaj Tak 

Followers