Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

अक्षय कुमार से बेटी टि्वंकल की शादी नहीं करवाना चाहती थीं मां, समझती थीं 'गे' है


अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट करने जा रहे हैं। अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनीचौक में बीता है। आपने अक्षय को आजतक एक रोमांटिक, एक्शन और कॉमिक हीरो के रोल में देखा है। अपनी रियल लाइफ में अक्षय एक जिम्मेदार बेटे, भाई, पति और पिता के रूप में नजर आते हैं। 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' उनकी डेब्यू मूवी थी। अक्षय ने टि्वंकल खन्ना से शादी की है । जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में...


एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।



ट्विंकल ने कहा कि उस समय अक्षय कैलगरी में एक फिल्म की आउटडोर शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल 15 दिनों का था। उनकी किताबें खत्म हो गई थीं और टीवी भी नहीं था इसलिए उन्होंने तय किया कि आउटडोर शूटिंग खत्म होने तक वह अक्षय के साथ एंजॉय करेंगी। लेकिन दोनों के बीच का एंजॉयमेंट कब प्यार में बदल गया ये ट्विंकल को भी नहीं पता चला। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्विंकल खन्ना की सगाई दो बार हुई थी। उन्होंने दोनों ही बार अक्षय से सगाई की थी।


जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' आने वाली थी। ट्विंकल कॉन्फिडेंट थीं कि फिल्म सफल होगी। ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय को हां कह दिया। लेकिन ट्विंकल की मां डिंपल को एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय गे हैं। फिर क्या था डिंपल इस शादी के लिए तैयार नहीं हुईं । 




उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर दोनों की शादी हुई। इस एक साल में ट्विंकल ने अक्षय के खानदान में किसे क्या बीमारी है, उनके परिवार में लोग जल्दी गंजे तो नहीं होते, किसकी किस बीमारी से मौत हुई थी। इन सब के बारे में पूरा रिकॉर्ड चेक किया था। ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय से शादी के फायदों और नुकसान की भी एक लिस्ट बनाई थी। फायदों की लिस्ट में पहला पॉइंट था- वेल सेटल्ड।



एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी बताया था कि करण जौहर और वो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। उन दिनों करण जौहर ट्विंकल से प्यार कर बैठे थे। वहीं करण ने कहा कि एक समय उन्हें लगा था कि उन्हें ट्विंकल से प्यार हो गया है। आपको बता दें कि करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की टीना का रोल पहले ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था लेकिन ट्विंकल ने करण को मना कर दिया था।

Source - Amar Ujala 

Followers