Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

बॉलीवुड के वो हिट दिग्गज जिनके बच्चों की डेब्यू फिल्म हुई फ्लॉप


बॉलीवुड में हर साल स्टारकिड्स लॉन्च होते हैं. कई स्टारकिड्स को दूसरे प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में लाते हैं तो वहीं कई डायरेक्टर प्रोड्यूसर खुद अपने बच्चों को लॉन्च करते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टारकिड्स हैं जिनकी पहली फिल्म को खूब प्यार मिला और आज वह सफल एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. कई सेलिब्रिटीज ने अपने बच्चों के लिए फिल्म बनाई और वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. आइए ऐसे स्टारकिड्स के बारे में जानते हैं जिनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया.







फेमस डायरेक्टर हैरी बावेजा ने बेटे हरमन बावेजा को लव स्टोरी 2050 फिल्म से लॉन्च किया था. फिल्म में भविष्य की दुनिया को दिखाने का भरसक प्रयास किया गया था लेकिन ऑडियंस को यह फिल्म पसंद नहीं आई. यह बॉक्स पर बुरी तरह से पिट गई.



बी टाउन में डायरेक्टर अब्बास मस्तान की जोड़ी काफी फेमस है. इन्होंने डर, बाजीगर और रेस जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है लेकिन जब अब्बास ने अपने बेटे मुस्तफा बर्मावाला के लिए 2017 पहली फिल्म मशीन बनाई तो वह फ्लॉप हो गई. 



बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने बेटे जैकी भगनानी की डेब्यू फिल्म कल किसने देखा है को प्रोड्यूस किया था. ऑडियंस को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई और यह फ्लॉप हो गई.



प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बेटे शिव दर्शन की पहली फिल्म करले प्यार करले फिल्म बनाई. यह फिल्म दर्शकों को थियेटर तक लाने में असफल साबित हुई. 




दिग्गज एक्टर फिरोज खान बेटे फरदीन खान को लॉन्च करना चाहते थे. उन्होंने फिल्म प्रेम अगन में फरदीन को पहला ब्रेक दिया लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई.


डायरेक्टर अनिल शर्मा सनी देओल के साथ गदर जैसी आइकॉनिक फिल्म बना चुके हैं. उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. 2018 में अनिल ने बेटे उत्कर्ष शर्मा की पहली फिल्म जीनियस का निर्देशन किया था. लेकिन यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई.

Source - Aaj Tak 

Followers