Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

4 Dec 2018

कपिल शर्मा की शादी: गिन्नी के घर रस्में शुरू, सामने आईं तस्वीरें


कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी जालंधर में 12 दिसंबर को होगी. शादी में चंद दिन बचे हैं. गिन्नी के घर पर शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर गिन्नी के घर हुए बैंगल सेरेमनी और अखंड पाठ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.


गिन्नी की फैमिली ने शादी से पहले होने वाली इन रस्मों का आयोजन किया. इसमें उनके परिवारवाले शामिल हुए. बैंगल सेरेमनी में गिन्नी ने लाल रंग का शरारा पहना है. तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं. 


बैंगल सेरेमनी के दौरान शामिल हुए मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाती गिन्नी. बता दें, कपिल और गिन्नी एक-दूसरे को कॉलेज टाइम से जानते हैं. कई साल डेट करने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने वाले हैं. 


गिन्नी के घर अखंड पाठ भोग की सेरेमनी भी हुई. इस फंक्शन में गिन्नी ने वाइन कलर का इंडियन अटायर पहना. अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए गिन्नी काफी एक्साइटेड हैं. 


10 दिसंबर को कपिल शर्मा के घर पर माता की चौकी रखी गई है. बिग फैट पंजाबी वेडिंग में कपिल-गिन्नी को दूल्हा-दुल्हन के रुप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 


अखंड पाठ भोग के दौरान परिवार वालों और दोस्तों के साथ भांगड़ा करती गिन्नी चरतथ. 


शादी के बाद कपिल अपने होमटाउन अमृतसर में 14 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे. इसमें उनकी करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे. 


इसके बाद 24 दिसंबर को कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा. जिसमें नामी बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटी शामिल होंगे.


शादी पर एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा था कि ''हम इस समारोह को सादा रखना चाहते थे, लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है, इसलिए वे इसे धूमधाम से करना चाहते हैं. मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं. मेरी मां भी यही चाहती हैं."

Source - Aaj Tak







Followers