Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

31 Dec 2018

बॉलीवुड दिवा रेखा के बारे में 9 रहस्मयी बातें जो आपको नहीं पता


बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज पूरे 61 साल ही हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनमें वो बात है जो शायद आज के ज़माने की किसी और हसीना में नहीं। बॉलीवुड की इस दिवा के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो आप सभी जानते हैं, लेकिन उनके बारे में ऐसा कुछ बातें भी है जिससे आप कभी रू-ब-रू नहीं हुए। रेखा इतनी जानी मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन दिलचस्प बात ये है की उनकी ज़िन्दगी का हर पहलु रहस्मयी रहा है। नज़र डालते हैं ऐसी ही कुछ 9 बातों पर।


१. रेखा बेहद गरीब घर से हैं और उन्हें एक्ट्रेस बनाने की कभी कोई ख्वाइश नहीं थी। लेकिन हालत ऐसे थे की 13 साल की उम्र से ही वो कैमरा फेस कर रहीं हैं।

२. रेखा ने अपने करियर की शुरुवात 1996 में तेलगू फिल्म ‘रगुला रत्नम’ से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

३. बॉलीवुड में आने के पहले रेखा का रंग काफी डार्क था और उन्हें हिंदी बोलने भी नहीं आती थी। लेकिन वक़्त के साथ रेखा ने अपने आप में कई बदलाव लाए। उन्होंने डाइट और योगा से खुद को बदला। रेखा के डाइट को एक बुक ‘रेखाज माइंड बॉडी टेम्पल’ में कवर किया गया है।

४. रेखा को स्मार्ट और इंटेलीजेंट कहा जाता है लेकिन आपको बताना चाहेंगे की उन्होंने अपने लाईफ में कभी बुक या न्यूज़ पेपर नहीं पढ़ा। रेखा अखबारों में सिर्फ तस्वीरें देखना पसंद करती हैं।

५. अफवाहों की माने तो रेखा की तीन बार शादी हो चुकी है। रेखा ने उद्योगपति मुकेश अगरवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनके पति ने आत्महत्या करली। कहा जाता है रेखा ने एक्टर विनोद मेहरा और किरन कुमार से भी चुपके से शादी की थी।

६. रेखा का असली नाम भानुरेखा है, जिसे उन्होंने बाद में बदल कर सिर्फ रेखा कर दिया।

७. रेखा के पिता पहले से शादी शुदा थे और इसीलिए रेखा के माता पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा को उनके पिता का प्यार कभी नहीं मिला। और इस बात का दुःख रेखा के मन में हमेशा रहता है।

८. रेखा के सिन्धुर और करवाचौथ का राज़ आज तक कोई नहीं जान पाया। उनके पति मुकेश अगरवाल के मौत के बाद भी रेखा सिन्धुर लगाती हैं और करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं।

९. रेखा हमेशा से उनके जग जाहिर प्रेमी अमिताभ बच्चन के बारे में खुल कर बातें करती थी। रेखा ने एक बार कहा था की जिस तरह अमिताभ बच्चन उन्हें गले लगते हैं वो उन्हें बहुत पसंद आता है।

Source - India TV 

Followers