Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

13 Nov 2018

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने की गर्लफ्रेंड सुबुही से सगाई, Photos


सेल्फी मौसी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी से सगाई कर ली है. दिल्ली में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सगाई की.

पर्सनल लाइफ में आए इस खुशी के पल की तस्वीरें दोनों ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. सुबुही ने लिखा- ''ये सब आसान नहीं था. ये बहुत मुश्किल होने वाला है. हमें इस पर रोजाना काम करना होगा. लेकिन मैं ये करना चाहती हूं क्योंकि मैं तुम्हें चाहती हूं, हर दिन और हमेशा के लिए.''

वहीं सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा- ''हमारी जर्नी परफेक्ट नहीं रही. लेकिन ये हमारी है और मैं अंत तक तुम्हारे साथ रहूंगा.'' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ ने सगाई में अपने माता-पिता को नहीं बुलाया था. कॉमेडियन के उनके साथ सही रिलेशन नहीं हैं.

USEFUL INFORMATION - www.informationcentre.co.in  

सिद्धार्थ इस साल मार्च में तब चर्चा में आए थे, जब उनकी दोस्त ने अपने फेसबुक पर उनके लापता होने की जानकारी दी थी. उसके बाद सिद्धार्थ ने मीडिया के सामने आकर अपने मेंटल असाइलम में होने की जानकारी दी थी.

सिद्धार्थ और सुबुही का प्यार लाइफ ओके के शो 'कॉमेडी क्लासेज' के दौरान शुरू हुआ था. हालांकि सिद्धार्थ की मम्मी को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने सुबुही को कॉल कर के बहुत भला-बुरा कहा था. इसके बाद सुबुही ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप कर लिया था.

सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में कॉमेडी सर्कस से की थी. इसके बाद वे छोटे मियां बड़े मियां, लाफ्टर के फटके, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी क्लासेस, कॉमेडी नाइट्स लाइव, द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे. वहीं सुबुही स्प्लिट्सविला सीजन 8 और टीवी शो 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आई हैं. 

Source - Aaj  Tak 

Followers