Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

13 Nov 2018

इतने अश्लील थे इस गाने के बोल, शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई थीं जूही चावला


अनिल कपूर के साथ जूही चावला ने 1994 में आई फिल्म अंदाज में भी काम किया था। इस फिल्म के एक गाना काफी चर्चित रहा था। जानिए इस गाने की शूटिंग के दौरान का ये किस्सा...
90 के दशक की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक जूही चावल 13 नवंबर को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। जूही को पहचान साल 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली थी। 





USEFUL INFORMATION - www.informationcentre.co.in  



जूही चावला ने 90 के दशक के सभी बड़े हीरो के साथ काम किया है। अनिल कपूर के साथ जूही चावला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अनिल कपूर के साथ जूही चावला ने 1994 में आई फिल्म अंदाज में भी काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी थे।




जूही चावला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- इस गाने के बोल इतने भद्दे थे कि इसकी शूटिंग के वक्त मैं अनकंर्फ्टेबल हो गई थीं। जूही के मुताबिक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन से भी कहा था कि वह ये गाना शूट नहीं कर सकती हैं।

जूही के मुताबिक इस गाने की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। ऐसे में उन्हें ये गाना शूट करना पड़ा। गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद जूही चावला फूट-फूटकर रोने लगी। दरअसल जूही काफी शर्मिंदा महसूस कर रही थीं। 


जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का भी खिताब जीता था। इसके अलावा जूही चावला को मिस यूनिवर्स कांटेस्ट में बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड से नवाजा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव हैं।


अंदाज फिल्म का गाना- खड़ा है, खड़ा है, दर पर तेरे आशिक खड़ा है काफी चर्चित रहा था। इस गाने के लिरिक्स काफी वल्गर थे। इस गाने की शूटिंग के बाद जूही चावला फूट-फूटकर रोई थीं।

Source - Times News 

Followers