30 Nov 2018

प्रियंका और निक पूजा के लिए पहुंचे घर, देखिए तस्वीरें


मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर में होने जा रही है जहां पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। रस्मों की मुंबई से शुरुआत हो चुकी है। अभी ताजा जानकार मिली है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई स्थित घर पर पूजा के लिए पहुंचे हैं।प्रियंका चोपड़ा के घर के बाहर अभी कुछ देर पहले प्रियंका चोपड़ा सहित निक जोनास और उनके परिजनों को देखा गया। बताया जा रहा है कि, प्रियंका और निक दोनों खास पूजा के लिए यहां पर पहुंचे हैं।







आइए सबसे पहले आपको दिखाते हैं कुछ तस्वीरें -

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, प्रियंका चोपड़ा कार से उतर चुकी हैं और निक जोनास कार से उतर रहे हैं।


इस मौके पर निक के भाई जोई भी साथ नजर आ रहे हैं।


आपको बता दें कि, यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के जुहू, मुंबई स्थित घर की हैं। यहां पर प्रियंका और निक जोनास एक खास पूजा के लिए आए हैं। कहा जा रहा है कि, शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, जो बाकी रस्में हैं जैसे मेहंदी की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। 


इस शादी से जुड़ी हर जानकारी हम आप तक पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें कि, प्रियंका की शादी के मौके पर उनके घर को सजाया गया है। प्रियंका चोपड़ा मंगलवार की शाम को मुंबई की होटल जेडब्लू मैरियट में एक इवेंट अटेंड करने गई थी। 


बता दें कि, प्रियंका और निक जोनास की शादी को लेकर कई महीनों से चर्ची थी। इस साल अगस्त में जब से दोनों ने रोका और सगाई की तब से ही शादी की तारीख को लेकर सुगबुगाहट थी। दोनों की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में जोधपुर में होने जा रही है। 29 नवंबर से शादी से जुड़े कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है।

प्रियंका कुछ दिनों पहले दिल्ली में अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग कर रही थी जहां पर निक भी न्यूयॉर्क से पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने परिजनों के साथ दिल्ली में डिनर किया था। इसके बाद दोनों मुंबई आए जहां दोनों ने जमकर पार्टी की। और अब वे शादी के आयोजनों में व्यस्त होने वाले हैं।

Source - Jagaran

Followers