7 Mar 2018

PHOTOS: अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिताने के बाद जाह्नवी कपूर को घर पर मिला सरप्राइज


Janhvi Kapoor Birthday Pictures: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का 6 मार्च को जन्मदिन था। यह पहली बार था जब जाह्नवी कपूर के साथ उनके बर्थडे पर मॉम श्रीदेवी मौजूद नहीं थीं। लेकिन जाह्नवी के स्पेशल डे को स्पेशल बनाने के लिए कपूर परिवार ने मिलकर जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इससे पहले जाह्नवी ने अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ अनाथालय में भी मनाया। जाह्नवी की मां श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी का 21वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाए। इसके चलते जाह्नवी ने अपनी मां की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए अपना जन्मदिन अनाथालय में अनाथ बच्चों संग मनाया। जाह्ववी ने छोटे-छोटे बच्चो के साथ केक काटा और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आईं। जाह्ववी ने इस दौरान बहुत ही सिंपल सा सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं इसके बाद जाह्नवी के घरवालों ने जाह्नवी का जन्मदिन मिलकर मनाया। जाह्नवी के 21वें जन्मदिन पर पापा बोनी कपूर, खुशी कपूर और कजिन सोनम कपूर भी मौजूद थीं।
Source- Jansatta

Followers