Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

15 Mar 2018

Omertà Trailer: आतंक का चेहरा बने राजकुमार राव, रोंगटे खड़े कर देगा Video


सिटी लाइट', 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी शानदार फिल्में दे चुके हंसल मेहता और राजकुमार राव एक बार फिर 'ओमेर्टा' के जरिए दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चलाने को तैयार हैं.

खास बातें

  • 'ओमेर्टा' का ट्रेलर रिलीज
  • ब्रिटिश आतंकवादी के जीवन पर आधारित फिल्म
  • 20 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओमेर्टा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 'ओमेर्टा' पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है. राजकुमार राव इसमें आतंकवादी का किरदार बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं. उनकी शानदार एक्टिंग रोंगटे खड़े करने वाली है. ट्रेलर को अब तक 16 मिलियन से ज्यादा यू-ट्यूब व्यूज मिल चुके हैं. ट्रेलर में चश्मा लगाए और बड़ी डाढ़ी रखे राजकुमार राव ने इससे पहले कहा था कि फिल्म देखकर आपको इस खतरनाक दुनिया की असलियत पता चलेगा. 
 


सिटी लाइट', 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसी शानदार फिल्में दे चुके हंसल मेहता और राजकुमार राव एक बार फिरओमेर्टा' के जरिए दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चलाने को तैयार हैं. 'ओमर्टा' एक इटेलियन शब्द है, जिसका अर्थकोड ऑफ साइलेंस' होता है. 
रिलीज से पहले फिल्म को कई पुरस्कार मिले हैं और इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था. फिल्म को जिओ मामी फिल्मोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था. 'स्विस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता नाहिद खान हैं. फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी.

Source - Khabar Ndtv

Followers