Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

11 May 2020

यह 5 सास खुद हिरोइन थी और घर में बहू भी हिरोइन लेकर आयी, जाने अब कैसा हैं इनका का रिश्ता



‘जैसा बाप वैसा बेटा, जैसी माँ वैसी बेटी’ ये कहावतें तो आप सभी ने कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ये सूना हैं ‘जैसी सास वैसी बहू?’ यक़ीनन ऐसा कम ही देखने और सुनने को मिलता हैं. इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 सास बहू की जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जो दोनों ही फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. मतलब आप सास और बहू दोनों को ही एक्टिंग के जलवे बिखेरे हुए देख चुके हैं.

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन

1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय वर्तमान में बच्चन परिवार की बहू हैं. ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी. इस शादी के साथ ही जया बच्चन ऐश्वर्या की सास बन गई थी. गौरतलब हैं कि जया भी अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा थी. इन दिनों जया ने फिल्मों में आना लगभग बंद ही कर दिया हैं, हालाँकि ऐश्वर्या शादी के बाद भी फिल्मों में नजर आ जाती हैं. ऐश्वर्या और जया के बीच काफी अच्छा रिश्ता हैं.

करीना कपूर और शर्मिला टैगोर


2012 में जब करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी रचाई थी तो कई लोगो के होश उड़ गए थे. इसकी वजह ये थी कि सैफ पहले से तलाकशुदा थे. ऐसे में करीना ने उम्र में सैफ से 10 साल छोटा होने के बावजूद उनसे ही शादी करना सही समझा था. वर्तमान में करीना और सैफ बहुत खुश हैं. करीना की सास शर्मिला टैगोर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस हैं. करीना और शर्मीला के बीच का रिश्ता काफी मधुर हैं. इन दोनों की आपस में बहुत बनती हैं. ये एक दुसरे को बहुत मान सम्मान भी देते हैं.

मान्यता दत्त और नरगिस


मान्यता दत्त बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं. संजय की माँ नरगिस अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारों में से एक थी. कैंसर की वजह से नरगिस का देहांत हो गया था. संजय की पहली पत्नी ऋचा का निधन भी कैंसर की वजह से हुआ था. वहीं संजय की दूसरी पत्नी से उनका तलाक हो गया था. ऐसे में संजय ने मान्यता से तीसरी शादी रचाई थी. मान्यता संजय से शादी करने के पूर्व कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. दुर्भाग्यवश नरगिस के पहले स्वर्ग सिधार जाने की वजह से वे अपनी बहू मान्यता से कभी नहीं मिल पाई थी.

सोहा अली खान और ज्योति खेमू


सैफ की बहन सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से 2015 में शादी रचाई थी. आप में से कई लोग ये बात नहीं जानते हैं कि कुणाल की मम्मी ज्योति खेमू भी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. इस तरह सोहा की सास भी अपने जमाने में एक एक्ट्रेस हुआ करती थी. सोहा अपने घर की एक आदर्श बहू हैं और उनकी सास ज्योति से अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं.

एकता साहनी और नूतन


बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस नूतन को सभी जानते हैं. नूतन का बेटा मोहनीश बहल भी एक जाना माना अभिनेता हैं. मोहनीश ने एकता साहनी नाम की लड़की से शादी रचाई थी. एकता भी फिल्म और टीवी सीरियल्स में बतौर अभिनेत्री वर्क करती हैं. नूतन के निधन के एक साल बाद ही मोहनीश एकता की शादी हुई थी. इसलिए ये सास बहू भी एक दुसरे से कभी नहीं मिली थी.

Source - news trend

Followers