Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

1 Apr 2020

पर्दे पर सरोजनी नायडू का रोल करेंगी रामायण की सीता, ऑफर हुई बायोपिक

रामायण फेम एक्ट्रेस दीपिका चिलखिया जल्द ही सरोजनी नायडू के किरदार में नजर आ सकती हैं. उन्हें सरोजनी नायडू की बायोपिक ऑफर हुई है. IndiaToday.in से बातचीत में दीपिका ने इसका खुलासा किया.

सरोजनी नायडू की बायोपिक करेंगी दीपिका


एक्ट्रेस ने कहा- मुझे सरोजनी नायडू की बायोपिक ऑफर हुई है हालांकि, मैंने अभी तक साइन नहीं की है. फिल्म धीरज मिश्रा ने लिखी है और वो ही डायरेक्ट करेंगे. लेकिन लॉकडाउन की वजह से धीरज ने अभी तक मुझे स्टोरी नहीं सुनाई है. हमें डीटेल्स पर ध्यान देना होगा. जब ये लॉकडाउन वगैरह खत्म हो जाएगा तो हम स्टोरी सेशन के लिए साथ बैठेंगे. अगर सबकुछ ठीक हुआ तो मैं इस फिल्म को करने का विचार कर रही हूं.

आगे दीपिका ने कहा- मैंने सरोजनी नायडू के बारे में रिसर्च किया, लेकिन मुझे ज्यादा कुछ मिला नहीं. ऑनलाइन ज्यादा कुछ उपलब्ध नहीं है. जब ये रोल मुझे ऑफर हुआ तो मैं बहुत खुश हुई क्योंकि मुझे हिस्ट्री से जुड़ने का मौका मिलेगा.

दीपिका ने कहा- इसके बारे में पढ़ा जाना चाहिए. स्टोरी सेशन के बाद हमें इसके बारे में बातचीत करनी होगी. ये ऐसा विषय है जिसमें हमें बहुत रिसर्च की जरूरत है. और मेरे लिए भी ये बहुत नया होगा क्योंकि मैंने इससे पहले कभी बायोपिक नहीं की.

बता दें कि दीपिका फिल्म गालिब, दीनदयाल एक युग पुरुष में नजर आने वाली हैं. दोनों ही फिल्मों के राइटर धीरज मिश्रा हैं.

Source - Aaj Tak

Followers