Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

20 Feb 2020

मलाइका अरोड़ा ने याद किए स्ट्रगल के दिन, बोलीं- बहुत रिजेक्शन झेला है



मलाइका अरोड़ा एक ऐसा नाम है जिसकी तरह हर कोई बनना चाहता है. उनके डांस मूव्स, फिटनेस, अदाएं हर कोई उन्हें फॉलो करना चाहता है. लेकिन मलाइका अरोड़ा को ये सब नेम-फेम हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. कई रिजेक्शन झेलने पड़े. खुद मलाइका ने इसके बारे में बताया है.


मलाइका ने कहा- 'मुझे याद है कि मैं कई ऑडिशन के लिए जाती थी. इस दौरान मेरी मां मेरे साथ होती थी. जब मैंने शुरू किया तो मैंने बहुत रिजेक्शन झेले. लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा ट्राई करती रही.'






'मैं 17 साल की थी जब मैंने मेरा मॉडलिंग करियर शुरू किया था. वहीं से चीजें शुरू हुईं और और मैं इस मुकाम पर हूं कि एक शो जज कर रही हूं. '


मलाइका ने कहा- 'ये सब बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. जब मैं 15-16 साल की थी तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या चाहिए. लेकिन आज जो बच्चे आते हैं वो बहुत क्लियर होते हैं कि उन्हें क्या चाहिए.'



'आज से 20 पहले मैं टैरेंस लुईस से मिली और मैंने उनकी डांस एकेडमी में डांस सीखा और आज मैं उनके साथ शो जज कर रही हूं.'


बता दें कि मलाइका अरोड़ा टैरेंस लुईस और गीता कपूर संग एक डांस शो जज करने वाले हैं. शो का नाम है इंडियाज बेस्ट डांसर्स. शो 29 फरवरी से शुरू होगा.


Source -  Aaj  Tak

Followers