Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

20 Feb 2020

कभी प्रियांशु चटर्जी की पहली फिल्म देख क्रेजी हुई थीं लड़कियां, जानिए अब क्या कर रहे हैं?


कहते हैं ये फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया है. इस दुनिया की गलियों में चलना भी उतना आसान नहीं है, यहां गड्ढे भी हैं और कच्चा रास्ता भी है. इसलिए इन गलियों में हर कोई नहीं चल पाता और जो चल जाता है वो कहलाता है सुपरस्टार. आज एक ऐसे सितारे की बात करेंगे जो इन गलियों में शुरुआत में तो बहुत अच्छे से चले, लेकिन बाद में उनका रास्ता रुक गया. हम बात कर रहे हैं प्रियांशु चटर्जी की.

प्रियांशु चटर्जी को बहुत कम लोग उनके नाम से जानते होंगे, लेकिन उनकी शक्ल देखते ही सबको याद आ जाता है किसकी बात हो रही है. साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म तुम बिन से प्रियांशु चटर्जी रातों-रात स्टार बन गए थे. अखबारों की हेडिंग में प्रियांशु की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के किस्से छपा करते थे, लेकिन इसके बाद उन्हें कभी किसी बड़ी फिल्म में नहीं देखा गया. फिल्म की कहानी और डायलॉग युवाओं की जुबान पर हुआ करते थे.





ऐश्वर्या राय संग भी नजर आ चुके हैं प्रियांशु चटर्जी

अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन 13 जुलाई 2001 को रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रियांशु चटर्जी और सन्दली सिन्हा की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. फिल्म की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में प्रियांशु ने बताया था कि उनकी लड़कियां बहुत ज्यादा फैन हो गई थीं. उन्होंने बताया था, 'फिल्म की रिलीज के बाद मेरा ऑटो से निकलकर मॉल तक जाना मुश्किल हो गया था. मेरी फीमेल फैन्स मुझे छूने के लिए मेरे आस-पास ही रहती थीं.'

खैर, फिल्म तुम बिन के बाद प्रियांशु, ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'दिल का रिश्ता' में नजर आए थे, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई. इसके बाद मानो प्रियांशु के करियर पर ग्रहण सा लग गया. प्रियांशु कई अन्य फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन दर्शकों ने उनकी फिल्में सिरे से खारिज कर दीं. अब वह फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल लापता हैं और आज वे अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Source -  Aaj tak

Followers