Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

31 Jan 2020

चर्चा में रहे प्रीति के अफेयर, 41 की उम्र में विदेशी दूल्हे संग लिए फेरे


एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका अतीत विवादों से भरा रहा है. बात करें प्रीति जिंटा की निजी जिंदगी की, तो इसके चलते भी प्रीति जिंटा अक्सर सुर्खियों में बनी रही हैं. 31 जनवरी 1975 को जन्मीं प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं. प्रीति ने 41 साल की उम्र में जीनी गुडइनफ से शादी की थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि उससे पहले प्रीति किन सेलेब्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं? चलिए आपको बताते हैं उन लोगों के बारे में जिनके साथ प्रीति शादी से पहले रिलेशनशिप में रह चुकी हैं.


नेस वाडिया
प्रीति जिंटा और नेस उस वक्त करीब आए जब दोनों इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स 11 पंजाब के मालिक थे. बॉम्बे डाईंग के मालिक नेस वाडिया के साथ प्रीति 2005 से लेकर 2009 तक रिश्ते में रहीं. लेकिन 13 जून 2014 को प्रीति जिंटा ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत की और बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में एक आईपीएल मैच के दौरान नेस ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें गालियां और धमकियां दीं. इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.


युवराज सिंह
साल 2015 में प्रीति जिंटा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों में प्रीति जिंटा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ काफी करीब नजर आ रही थीं. मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि प्रीति ने एक ट्वीट के जरिए साफ किया कि वह और युवराज सिंह कभी भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं.


मार्क रॉबिनसन
कहा जाता है कि अपने करियर की शुरुआत के दौरान प्रीति जिंटा का मार्क रॉबिनसन के साथ काफी करीबी रिश्ता था. कहा ये भी जाता है कि दोनों काफी वक्त तक लिव इन में भी रहे थे लेकिन बाद में दोनों के बिजी शेड्यूल के चलते चीजें ठीक नहीं रहीं और दोनों का ब्रेकअप हो गया.


सलमान खान
प्रीति जिंटा के सलमान खान के साथ रिश्तों को लेकर भी खबरें आती रही हैं. जिस वक्त वह नेस नाडिया के साथ रिलशनशिप में थीं उस वक्त उन्हें सलमान खान के साथ अपनी करीबियों को लेकर नेस के साथ भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.


शेखर कपूर
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शेखर कपूर की पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति प्रीति जिंटा पर ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनकी वजह से दोनों का रिश्ता टूटा है.


Lars Kjeldsen
लार्ज मुंबई में कई साल से सिविल प्रोजेक्ट कर रहे थे. लार्ज शादी कर चुके थे लेकिन बाद में तलाक हो गया था. इसके बाद प्रीति जिंटा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं.

Source - Aaj Tak 

Followers