Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

हॉलीवुड से TV सितारों तक, 2019 में ये मशहूर कपल हुए एक दूसरे से अलग



टीवी इंडस्ट्री, बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई ऐसे स्टार कपल रहे हैं जो अक्सर अपने रिलेशनशिप के चलते फैंस के लिए आदर्श जोड़ी समझे जाते थे लेकिन साल 2019 इन जोड़ियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा साल साबित हुआ और इन सितारों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. जानिए ऐसे ही स्टार्स के बारे में




दीया मिर्जा और साहिल सांगा

हाल ही में दीया और साहिल ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. दोनों की शादी 5 सालों तक चली. वे इससे पहले 6 साल तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. अफवाह ये भी थी कि साहिल किसी और महिला को डेट कर रहे थे जिन्हें दीया ने बेबुनियाद करार दिया था. 



रिद्धि डोगरा और राकेश बापट
रिद्धि और राकेश की मुलाकात टीवी शो मर्यादा के सेट पर हुई थी. दोनों ने इस शो में साथ काम किया था और दोनों ने कुछ सालों बाद शादी रचा ली थी. हालांकि शादी के सात सालों बाद दोनों ने इस साल की शुरूआत में अलग होने की घोषणा की थी. कपल ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा था कि वे दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे अब एक कपल नहीं हैं.




प्रकाश कोवेलामुडी और कनिका ढिल्लन 

राइटर और डायरेक्टर कपल कनिका और प्रकाश ने साल 2014 में शादी रचाई थी. दिया मिर्जा और साहिल सांगा के अलग होने की खबरों के बाद कनिका और प्रकाश के अलग होने की खबरें भी आईं. कनिका और प्रकाश ने हाल ही में अपने अलग होने की आधिकारिक घोषणा की है लेकिन दोनों ही दो साल पहले अलग हो चुके थे. गौरतलब है कि दोनों ने जजमेंटल है क्या में साथ काम किया है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट कनिका ने लिखी थी वही प्रकाश ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. 



सिद्धार्थ सागर और सुबुही जोशी 

सिद्धार्थ सागर और सुबुही जोशी छोटे पर्दे के जाने माने सितारे हैं. दोनों ने पिछले साल ही अपनी सगाई की घोषणा की थी. लेकिन इस साल मई के महीने में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी. सुबुही ने इस सगाई को तोड़ने की घोषणा करने के साथ ही सिद्धार्थ पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था. 


ब्रैड कूपर और इरिना शायक

हॉलीवुड सुपरस्टार कपल इरिना और ब्रैड ने चार साल तक साथ वक्त बिताया. हालांकि रिपोर्टस का ये भी कहना है कि दोनों इसलिए अलग हुए क्योंकि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे और सिर्फ अपनी बेटी के चलते ही दोनों साथ में थे. वही कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रैड की फिल्म ए स्टार इज बॉर्न के रिलीज़ होने के समय कूपर की लेडी गागा के साथ नजदीकियों की खबरें सामने आईं थी जिसके चलते इरिना और कूपर में तनाव रहने लगा था. दोनों ने इस साल अलग होने का फैसला कर लिया है.

Source -Aaj Tak 

Followers