Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं योगिता बाली, रिश्ता तोड़ इस एक्टर संग लिए सात फेरे



इंडियन फिल्म एक्ट्रेस योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने साल 1971 में परवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अजनबी, अपराधी, कुंवारा बाप, मेहबूबा, जानी दुश्मन, बीबी ओ बीबी जैसी फिल्मों में काम किया. अपने प्रोफेशनल फ्रंट से ज्यादा वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं.







पहले योगिता बाली ने साल 1976 में किशोर कुमार से शादी की. मगर ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. साल 1978 में दोनों का तलाक हो गया. योगिता किशोर की तीसरी पत्नी थीं.



इस दौरान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से उनके अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों में रहे. दोनों का प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद दोनों ने साल 1979 में शादी कर ली.



मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटे हैं और एक बेटी को उन्होंने गोद लिया है. बता दें कि योगिता, शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली की भतीजी भी हैं.


मगर एक समय ऐसा भी आया था जब योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ में दरार आ गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1984 में मिथुन और श्रीदेवी की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. खबरों के मुताबिक मिथुन और श्रीदेवी ने चुपचाप शादी भी कर ली थी.




मिथुन की शादी की खबर सुनते ही योगिता बाली ने सुसाइड की कोशिश की थी. इसके बाद मिथुन ने श्रीदेवी को छोड़ दिया था.


एक इंटरव्यू में मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने बताया था कि उनको मिथुन की दूसरी शादी के बारे में पता था. उन्होंने श्रीदेवी को मिथुन की दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया था.

Source - Aaj Tak 

Followers