Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

'जब Alia Bhatt मेरे पेट में थी तब मैंने एक फिल्म के लिए कई सिगरेट पी थीं’



फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राज़दान (Soni Razdan) ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। सोनी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ये बताया है कि जब आलिया उनके पेट में थीं तब एक फिल्म के लिए उन्हें कई सिगरेट पीनी पड़ी थीं।

दरअसल, सोनी ने सिनेमा रे के एक ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें फिल्म ‘गुमराह’ के कुछ पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। 1993 में आई इस फिल्म में संजय दत्त और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी थीं। फिल्म में सोनी ने श्रीदेवी की दोस्त की भूमिका निभाई थी। इन्हीं पोस्टर को रीट्वीट करते हुए सोनी ने लिखा, ये मेरी सबसे पसंदीदी फिल्मों में से एक है। श्रीदेवी के साथ काम करना बहुत शानदार था। इस फिल्म से कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं।

‘मैं इस बात से अंजान थी की मैं प्रेग्नेंट हूं, उस वक्त आलिया मेरे पेट में थी और मुझे फिल्म के एक सीन के लिए कई सिगरेट पीनी पड़ी थीं’। आपको बता दें कि सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं और उनकी दो बेटियां हैं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। सोनी ने साल 1986 में महेश भट्ट से शादी की थी

Source - Aaj tak 

Followers