Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

22 Sept 2019

27 साल पुरानी शाहरुख की तस्वीर आई सामने, एक्ट्रेस से नेता बनीं इस सेलेब संग कर रहे मस्ती



शाहरुख खान ने भले ही अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनके बेटे की आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर चुके शाहरुख के लिए शुरुआती दिन काफी स्ट्रगल भरे रहे। अब उनके स्ट्रगल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान के फैन क्लब से ये तस्वीर सामने आई है, जो कि फिल्म चमत्कार से है। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। शाहरुख के साथ फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर नजर आ रही हैं। फैन क्लब ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'क्या आप पहचान सकते हैं कि शाहरुख खान की ये तस्वीर किस फिल्म की शूटिंग के दौरान की है?'

फिल्म में शाहरुख और उर्मिला के अलावा नसीरूद्दीन शाह की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि इसके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। शाहरुख खान की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा गया था। 

जीरो के बाद शाहरुख खान ने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनके बेटे आर्यन खान 19 जुलाई को डेब्यू करने वाले हैं। उनके आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख ने भी अपनी आवाज दी है। फिलहाल शाहरुख परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां में मना रहे हैं।

उर्मिला मातोंडकर की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ी थीं। उर्मिला को चुनाव में भाजपा के गोपाल शेट्टी से करारी हार मिली। एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी होते हुए भी मुंबई की जनता ने उर्मिला को अपने नेता के तौर पर नहीं चुना।

Source - Amar Ujala 

Followers