Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

30 Mar 2019

मौत के मुंह से निकलीं ‘कुमकुम’ वाली जूही परमार, सोशल मीडिया पर सब शॉक में हैं

मौत के मुंह से निकलीं ‘कुमकुम’ वाली जूही परमार, सोशल मीडिया पर सब शॉक में हैं

कई साल पहले टीवी पर एक सीरियल आता था- ‘कुमकुम.’ बड़ा पॉपुलर था. घर पर मम्मी, मासी, नानी सब मिलकर देखते थे. उसमें कुमकुम का रोल करती थीं जूही परमार. आज भी उनकी अच्छी-ख़ासी फैन फॉलोइंग है. इसलिए जब हाल-फ़िलहाल में जूही ने ये बताया कि वो मौत के मुंह से निकली हैं, तो सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया.
तो हुआ कुछ यूं. इस साल होली पर जूही मरते-मरते बचीं. उनकी नाक की नली ब्लॉक हो गई और वो सांस नहीं ले पा रही थीं. जूही को लगा नहीं था कि वो बच पाएंगी. उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड आशका गोरडिया को कहा कि वो उनकी बेटी समाईरा का ध्यान रखें. जब जूही की तबीयत ख़राब हुई तो उस समय वो आशका के घर पर थीं. तभी अचानक उनको उल्टी आने लगी और नाक की नली ब्लॉक हो गई. जूही ने इस पूरे वाकये के बारे में तफ़सील से इन्स्टाग्राम पर बताया. साथ ही ये भी बताया कि वो अब ठीक हैं.
“रात का करीब 10:30 या 11 बज रहा था. मैं अपनी दोस्त आशका के घर पर थी, जब मुझे अस्पताल लेकर भागना पड़ा. मैं एकदम सांस नहीं ले पा रही थी. पर जब चेकअप हुआ तो सब ठीक निकला. मेरा ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर वगैरह. पर मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरा दम घुट रहा है. मुझे लगा नहीं था मैं पांच मिनट भी जिंदा रह पाऊंगी. मैंने आशका को कहा कि मेरी बेटी का ख्याल रखना क्योंकि मुझे लगता नहीं मैं बच पाऊंगी.”
जूही बताती हैं कि उस समय उन्होंने उपरवाले से दुआ मांगी. वो जिंदा रहना चाहती थीं. अपनी बेटी के लिए. जूही आगे लिखती हैं:
“उस पल में मैंने हर उस इंसान को माफ़ कर दिया जिसने मेरे साथ ग़लत किया था. मैंने अपने मन में कोई बैर नहीं रखा. किसी के लिए कोई नेगेटिव फीलिंग नहीं थी. मैं अपने मन पर बोझ नहीं रखना चाहती थी. मैंने बस वो सब याद किया जो मेरे साथ अच्छा हुआ है.”
साल 2018 जूही के लिए काफ़ी मुश्किल था. उनकी आठ साल की शादी खत्म हो गई. साल 2009 में उनकी शादी सचिन श्रॉफ़ से हुई थी. शादी के कुछ साल बाद ही दिक्कतें शुरू हो गई थीं. वो 2016 से अलग रह रहे थे. 2013 में उनको एक बेटी हुई. जूही ने सचिन पर आरोप लगाया था कि वो अपनी बेटी के साथ समय नहीं बिताते.
जूही को क्या हेल्थ प्रॉब्लम है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया.
Source - Odd Nari

Followers